BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने स्वयंसेवी संगठनों को पहुंचाई मदद

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in समाचार
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने स्वयंसेवी संगठनों को पहुंचाई मदद

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने स्वयंसेवी संगठनों को पहुंचाई मदद

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने इस कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में मेन रोड, रांची स्थित अंजुमन इस्लामिया में स्वयं जाकर संस्था के लोगों को 500 किलो चना एवं 15 टिना रिफाईन तेल दिया.

अंजुमन इस्लामिया से जुड़े लोग इसे घर-घर जाकर जरूरतमंदों तक पहुंचायेंगे. मंत्री ने अंजुमन इस्लामिया के लोगों को भविष्य में भी अपने स्तर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. इसके बाद मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बिग बाजार, रांची के सामने चल रहे गुरू का लंगर पहुंचे तथा लंगर संचालन समिति के लोगों को 5 क्विंटल चावल, 5 टिना तेल तथा मसाले एवं सब्जी सौंपे.

ज्ञातव्य है कि गुरू का लंगर द्वारा प्रत्येक दिन जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है. मंत्री ने गुरू लंगर समिति के लोगों को कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिये वे सदैव तत्पर रहेंगे.

विदित है कि मंत्री के गृह क्षेत्र गढ़वा विधानसभा में इस लॉकडाउन में निजी कोष से जरूरतमंदों एंव गरीब परिवारें को भोजन कराया जा रहा है तथा जरूरतमंद परिवारों को कच्चा राशन भी दिया जा रहा है.

मंत्री ने कहा कि यही एक समय है जब लोग जात और धर्म की दीवार तोड़कर सिर्फ मानव जाति के कल्याण एवं उसके उत्थान के लिये सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोग एक होकर लगे हुये हैं. यही तो विविधता में एकता की पहचान है.

इस कोराना महामारी में जनप्रतिनिधियों एवं गैर सरकारी संस्थाओं की भूमिका एवं जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर इस कोरोना महामारी से लड़ेगे और जीतेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड राज्य ऑनलाइन ताऊलू चैम्पियनशिप संपन्न

Next Post

अब तक 10268 कोरोना जांच रिपोर्ट आई, 107 पॉजिटिव

Next Post
अब तक 10268 कोरोना जांच रिपोर्ट आई, 107 पॉजिटिव

अब तक 10268 कोरोना जांच रिपोर्ट आई, 107 पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d