BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थैलेसीमिया, सिकल सेल अनीमिया एवं हीमोफिलिया डे केयर सेंटर बनकर तैयार, बन्ना गुप्ता करेंगे उद्घाटन

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
थैलेसीमिया, सिकल सेल अनीमिया एवं हीमोफिलिया डे केयर सेंटर बनकर तैयार, बन्ना गुप्ता करेंगे उद्घाटन

थैलेसीमिया, सिकल सेल अनीमिया एवं हीमोफिलिया डे केयर सेंटर बनकर तैयार, बन्ना गुप्ता करेंगे उद्घाटन

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • सदर अस्पताल रांची में तैयार हुआ थैलेसीमिया, सिकल सेल अनीमिया एवं हीमोफिलिया डे केयर सेंटर बनकर तैयार

  • स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री गुरुवार को करेंगे उद्घाटन

  • गुरुवार से आमजनों के लिए खुल जाएगा सेंटर

रांची: गुरुवार से राजधानी के सदर अस्पताल में थैलेसीमिया, सिकल सेल अनिमिया एवं हीमोफीलिया डे केयर सेंटर का उद्घाटन स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री के कर कमलों द्वारा किया जाएगा. उद्घाटन के बाद इस सेंटर को आम जनों के लिए खोल दिया जाएगा.

आईसीआईसीआई बैंक के सीएसआर मद के तहत रांची के सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया एवं हीमोफीलिया डे केयर सेंटर का रेनोवेशन किया गया. जिससे कि थैलेसीमिया, अनिमिया या हिमोफिलिया जैसी बीमारियों से ग्रसित बच्चों को डे केयर सुविधा के तहत ब्लड ट्रान्सफ्यूजन, दवाईयां इत्यादि की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध करवाई जा सके. साथ ही, किसी जरूरतमंद मरीज(बच्चे) को ब्लड ट्रान्सफ्यूजन की स्थिति में परेशानी का सामना ना करना पड़े.

रांची के सिविल सर्जन डॉ बिपिन प्रसाद ने उदघाटन से पूर्व बताया कि “रांची सदर अस्पताल में थैलेसीमिया सिकिल सेल एनीमिया एवं हिमोफिलिया के मरीजों की संख्या को देखते हुए लम्बे समय से इसकी आवश्यकता थी, जिसे अब बना कर तैयार कर लिया गया है. गुरुवार को मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा.”

अस्पताल प्रशासन द्वारा उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सेंटर की शुरुआत होने के बाद यहां हर जरूरतमंद को आवश्यक मदद त्वरित रूप से उपलब्ध करवाया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हमारी प्राथमिकता ग्रामीणों के समस्याओं का निवारण करना है: उपविकास आयुक्त

Next Post

रजरप्पा महोत्सव: सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम- उपायुक्त

Next Post
रजरप्पा महोत्सव: सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम- उपायुक्त

रजरप्पा महोत्सव: सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम- उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d