BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मीडिया कवरेज से आम जनों में जागरूकता फैलाने के लिए धन्यवाद: अनुमंडल पदाधिकारी

by bnnbharat.com
May 23, 2020
in समाचार
मीडिया कवरेज से आम जनों में जागरूकता फैलाने के लिए धन्यवाद: अनुमंडल पदाधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter

बिश्वजीत शर्मा,

  • पत्रकारों के लिए विशेष जांच शिविर तथा इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन

  • रिपोर्टिंग के दौरान 2 मीटर की दूरी बनाए रखें ग्लव्स, फेस मास्क का उपयोग करें

साहेबगंज: कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने एवं आम जनों के मदद के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. जिले प्रशासन फ्रंट लाइन कर्मियों को सुविधाएं दे रहा है. परंतु इस संकट की घड़ी में भी हमारे जिले के प्रत्रकार बंधु भी विभिन्न माध्यमों से हम तक समाचार पहुंचा रहे हैं.

इन्हीं प्रयासों के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रिक मीडिया के प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर राजमहल स्थित सिंधी दालान में विशेष जांच शिविर तथा इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में वैश्विक आपदा कोरोना में दिन-रात कार्य करने वाले विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों की अनुमंडल प्रशासन द्वारा सक्रीनिंग कि गयी.

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कर्ण सत्यार्थी द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि covid-19 क्या है तथा इससे बचाव एवं रोकथाम से संबंधित उपायों की मीडिया कवरेज से आम जनों में जागरूकता फैलाने के लिए धन्यवाद.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के सभी फेजों में आप सभी डटे रहे एवं समाज से कोरोना वायरस को लेकर डर निकला है. आपने अपनी सुरक्षा के बजाए समाज में जागरूकता को लेकर सजगता दिखाई है जो वाकई सराहनीय है. तथा इस विपदा की घड़ी में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. तथा इसके लिए आप सभी प्रसंशा के पात्र हैं.

कोविड-19 के दौरान आप सभी के द्वारा पूरे तत्परता एवं सेवा भाव के साथ अपने कतव्यों को निवर्हन करते हुए जिला प्रशासन का सहयोग किया है वो सराहनीय है एवं आप इसी प्रकार लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता और सकारात्मक चीजें फैलाएं जिससे लोग कोरोना संक्रमण से घबराएं नहीं.

अमुमण्डल पदाधिकारी ने कहा कि मीडिया द्वारा प्रशासन को लगातार प्रवासी मजदूरों के आगमन तथा राशन वितरण से संबंधित सूचनाएं मिलती आ रहीं है जिससे प्रशासन को काफी सहयोग मिला है कई मौकों पर मीडिया की मदद से प्रशासन ने लोगों की मदद भी की है.

कार्यक्रम में डब्लू0एच0ओ0 के डॉक्टर द्वारा पत्रकारों से इंटरैक्टिव सेशन किया गया, जिसमें उन्होंने पत्रकारों को रिपोर्टिंग के दौरान सुरक्षित रहने के गुर बताए तथा बताया कि कैसे वो संक्रमण के प्रभाव से खुद को बचा सकते हैं.

इसके अलावे उन्होंने सभी को अपनी रोगप्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने की सलाह देते हुए कहा कि सभी लोग बैलेंस डाइट ले जरिए न सिर्फ कोरोना बल्कि ढेर सारी बीमारियों से दूर रह सकतें हैं.

उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग के दौरान 2 मीटर की दूरी बनाए रखें ग्लव्स, फेस मास्क का उपयोग करें, हाथ, मुह, नाक, आंख छूने से बचें साफ सफाई का ध्यान रखें तथा सबसे अहम covid-19 से डरे नहीं.

कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारों की सक्रीनिंग की गई तथा सभी लोग स्वास्थ्य एव सामान्य पाए गए.

कार्यक्रम में डॉक्टर्स की टीम, पंचायत कर्मी, अनुमंडल तथा प्रखंड कर्मी एवं प्रेस इलेक्ट्रिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पश्चिम बंगाल में अम्फान से भारी तबाही, मांगी सेना की मदद

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री के पहल से इलाजरत लोगों का बिल हुआ माफ

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री के पहल से इलाजरत लोगों का बिल हुआ माफ

स्वास्थ्य मंत्री के पहल से इलाजरत लोगों का बिल हुआ माफ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d