रांची: सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं रेल मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा मजदूर दिवस के दिन हैदराबाद से मजदूरों को लेकर चली ट्रैन ने उन श्रमिकों और उनके परिजनों को विशेष खुशी दी है, जो एक माह से लॉकडाउन में घर से दूर फंसे थे.
भारतीय जनता पार्टी का यह हमेशा से प्रयास रहा था कि झारखंड सहित रांची के जितने भी मजदूर एवं छात्र बाहर फंसे हैं उन्हें अपने घर लाया जाए. गृह मंत्री और रेलवे मंत्री से बात कर व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया था, आज ये पूर्ण हूई.
राज्य सरकार से भी मांग है कि और भी जहां झारखंड के छात्र एवं प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं. उन्हें तुरंत वापस लाया जाए और वापस आए सभी प्रवासी कामगारों एवं छात्रों की जांच की पूर्ण व्यवस्था हो, उनके सुविधा का पूरा व्यवस्था राज्य सरकार करें. केंद्र सरकार के इस पहल के लिए बहुत-बहुत आभार. यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

