BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फिर सक्रिय हुआ वायुसेना का 17वां स्क्वॉड्रन ‘गोल्डन ऐरो’

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in समाचार
फिर सक्रिय हुआ वायुसेना का 17वां स्क्वॉड्रन ‘गोल्डन ऐरो’
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  कारगिल युद्ध में ऑपरेशन सफेद सागर के तहत पाकिस्तानी सेना को सबक सिखा चुका वायुसेना का 17वां स्क्वॉड्रन ‘गोल्डन ऐरो’ को फिर से सक्रिय कर दिया गया है. यही स्क्वॉड्रन अब राफेल विमानों की कमान संभालेगा. वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने अंबाला वायुसेना स्टेशन पर इसे फिर से सक्रिय किया. बड़ी बात यह है कि कारगिल युद्ध के समय धनोआ ही इस स्क्वॉड्रन के विंग कमांडर थे.

17वें स्क्वॉड्रन ‘गोल्डन एरो’ का गठन एक अक्तूबर 1951 को फ्लाइंग लेफ्टिनेंट डीएल स्प्रिंगेट के नेतृत्व में अंबाला में किया गया था. इस स्क्वॉड्रन में उस समय हार्वर्ड- II बी विमान तैनात थे. 1955 में इस स्क्वॉड्रन से  हार्वर्ड- II बी विमानों को हटाकर डी हैविलैंड वैम्पायर से लैस कर दिया गया.

1957 में गोल्डन एरो को हॉकर हंटर विमानों की कमान सौंपी गई. साल 1975 में इस स्क्वॉड्रन से हॉकर हंटर विमानों को हटाकर मिग-21 एम विमानों को तैनात किया गया था.

इस स्क्वॉड्रन ने 1961 में गोवा मुक्ति अभियान और 1965 में एक रिजर्व फोर्स के रूप में सक्रिय रूप से भाग लिया. विंग कमांडर एन चतरथ की कमान के तहत 17वीं स्क्वॉड्रन ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया था.

17वें स्क्वॉड्रन ‘गोल्डन एरो’ के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए नवंबर 1988 को तत्कालीन राष्ट्रपति आर वेंकटरमन द्वारा सम्मानित (कलर्स प्रदान) किया गया था. 1999 में तत्कालीन विंग कमांडर बीएस धनोआ के नेतृत्ल में गोल्डन एरो ने कारगिल युद्ध के समय ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ में सक्रिय रूप से भाग लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टेनिस : चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे एंडरसन

Next Post

अखिलेश यादव ने नए MV act को बताया ‘ट्रैफिक टैररिज्म

Next Post
अखिलेश यादव ने नए MV act को बताया ‘ट्रैफिक टैररिज्म

अखिलेश यादव ने नए MV act को बताया 'ट्रैफिक टैररिज्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d