BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

22वीं बार मां बनी 44 साल की महिला, 30 साल का है सबसे बड़ा बेटा

by bnnbharat.com
April 11, 2020
in Uncategorized
22वीं बार मां बनी 44 साल की महिला, 30 साल का है सबसे बड़ा बेटा

22वीं बार मां बनी 44 साल की महिला, 30 साल का है सबसे बड़ा बेटा

Share on FacebookShare on Twitter

ब्रिटेन: ब्रिटेन के सबसे बड़े परिवार में एक नन्हा मेहमान आया है. हाल ही में 44 साल की सू रैडफोर्ड ने 22वें बच्चे को जन्म दिया है. एक साल पहले ही उन्होंने अपने 21वें बच्चे को जन्म दिया था. उस समय सू ने कहा था कि यह उनका आखिरी बच्चा है. उनके 48 साल के पति नोएल रैडफोर्ड ने हाल में जन्मी बच्ची की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

मां-बेटी स्वस्थ हैं 

ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के बीच मां और बच्ची दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं. सू की बेटी का वजन तीन किलो है. ब्रिटेन में जन्म के 42 दिन के अंदर माता-पिता को बच्चे का पंजीकरण कराना आवश्यक होता है. पंजीकरण के लिए जहां बच्चे का जन्म हुआ उस जिले के रजिस्ट्री ऑफिस में जाना होता है. हालांकि कोरोना की वजह से पंजीकरण प्रक्रिया रद्द है.

Also Read This: डॉ. इरफान अंसारी ने गरीबों के साथ क्रूर मजाक किया, उन पर हो कड़ी कार्रवाई: भाजपा 

30 साल का है सबसे बड़ा बेटा

सू और नोएल के सबसे बड़े बेटे का नाम क्रिस है जो 30 साल का है. वहीं उनकी बहन सोफिया की उम्र 25 साल है जो खुद तीन बच्चों की मां बन चुकी है. इसके अलावा परिवार के बच्चों में कोहले (23), जैक (23) डेनियल (20), ल्यूक (18), मिली (17), कैटी (16), जेम्स (15), एली (14), एमी (13), जॉश (12), मैक्स (11), टिली (9), ऑस्कर (7), कैस्पर (6), हैली (4), फोबी (3), आर्ची (18 महीने) और बोनी (8 महीने) शामिल हैं. इस जोड़े की 17वीं संतान अब इस दुनिया में नहीं है. क्रिस और सोफिया अब अपने घर में शिफ्ट हो चुके हैं.

10 बेडरूम वाले घर में रहता है परिवार

2004 से पहले तक यह परिवार लगभग 15,000 रुपये के किराए के मकान में रहता था. नोएल का बेकरी का व्यापार है और अब परिवार 10 बेडरूम वाले घर में रहता है. वे हर महीने केवल खाने पर 32 हजार से ज्यादा रुपये खर्च करते हैं. घर में हमेशा सफाई होती रहती है और रोजाना 18 किलो कपड़े धुलते हैं.

Also Read This: केंद्र सरकार ने कहा, ट्रेन सेवाएं चालू होने पर अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी 

बच्चे की चाहत में कराई सर्जरी

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के इस परिवार का गुजारा बेकरी व्यापार से चलता है. नौवें बच्चे के बाद नोएल ने नसबंदी करवा ली थी लेकिन और ज्यादा बच्चों की चाहत में दोबारा सर्जरी कराई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए विशेष दिशा-निर्देश

Next Post

BSP करेगी लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का स्वागत: मायावती

Next Post
BSP करेगी लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का स्वागत: मायावती

BSP करेगी लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का स्वागत: मायावती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d