BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फरार इनामी अपराधी सोशल मीडिया पर एक्टिव, कोर्ट ने पूछा- कब होगी गिरफ्तारी

by bnnbharat.com
November 5, 2020
in समाचार
फरार इनामी अपराधी सोशल मीडिया पर एक्टिव, कोर्ट ने पूछा- कब होगी गिरफ्तारी
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ से फरार इनामी अपराधी बदन सिंह बद्दो को लेकर सख्त नाराजगी जताई है. कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि बदन सिंह की गिरफ्तार के लिए अब तक क्या प्रयास हुए हैं. हाईकोर्ट ने ये सवाल मेरठ के सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सोम की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार से किया है. इसके अलावा कोर्ट ने प्रमुख सचिव (गृह) को इसके लिए पर्सनल एफिडेविट भी फाइल करने के निर्देश दिए हैं.

अभिषेक सोम ने याचिका में कहा है कि बदन सिंह बद्दो को उम्रकैद की सजा मिली है, लेकिन पिछले साल 28 मार्च को वो फरार हो गया. उसे पकड़ने के प्रयास नहीं किए गए.

याचिका में अभिषेक सोम ने कहा कि बदन सिंह बद्दो सोशल मीडिया पर लगातार स्टेटस अपडेट रखता है. वह, पोस्ट डालता रहता है लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार ने उसकी गिरफ्तारी का कोई प्रयास नहीं किया. याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक संबंधों के कारण उसकी गिरफ्तारी टाली जा रही है.

याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की पीठ ने प्रधान सचिव (गृह) को निर्देश दिया कि वे बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिलाल अब्बास खान डिजिटल सीरीज ‘एक झूठी लव स्टोरी’ के साथ दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीतने के लिये हैं तैयार

Next Post

BJP नेता की हत्‍या मामला: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी गिरफ्तार

Next Post
BJP नेता की हत्‍या मामला: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी गिरफ्तार

BJP नेता की हत्‍या मामला: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d