BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फरार इनामी अपराधी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में 

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in समाचार
फरार इनामी अपराधी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में 
Share on FacebookShare on Twitter

▪️ थाना पलासिया, एम.आई.जी. एवं अन्य थानों में पंजीबद्ध कुल 47 से अधिक मामलो में 06 माह से फरार था आरोपी जीतू सोनी . आरोपी पर कुल 64 अपराध पजीबद्ध है.

▪️ जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी की तलाश हेतु क्राईम ब्रांच की 06 टीमो ने गुजरात राज्य के राजकोट,अमरेली, एवं अन्य सम्भावित स्थानों पर पुनःदबिश दी.

▪️ अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से करीब 06 माह से फरार था आरोपी. जीतू सोनी को पैतृक गांव जिला अमरेली (गुजरात राज्य) से क्राईम ब्रांच ने लिया हिरासत में.

▪️ आरोपी ने राजकोट, अहमदाबाद, अमरेली,(गुजरात राज्य) एवं बाम्बे (महाराष्ट्र) में मलाड,ओसीबारा,आदि जगह पर काटी थी फरारी.

इंदौर:  वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे  उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस महानिरीक्षक विवेक शर्मा इंदौर जोन में लम्बे आनलॉक 01 के प्रांरभ में ही अवैध आर्म्स ,अवैध शराब , नकली नोट, फरार स्थाई वारंटी एवं फरार भूमाफियों के विरुद्ध योजनाबद्ध रुप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था. इस अऩुक्रम में जिला अपराध शाखा इन्दौर द्वारा आनलॉक 01 के तीन सफ्ताह की अवधि में ही 20 लाख रुपये के नकली नोट बनाने वाले गिरहो का भाडा फोड किया गया. इसके पश्चात 125 अवैध हथियारो की दो-तीन बड़ी खेप पकडकर अपराधों पर अंकुश लगाने में सफता प्राप्त की. भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी, इन्दौर शहर के फरार स्थाई वारंटियों के प्रभावी कार्यवाही करते हुये 1000 से अधिक स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई.

पुलिस महानिरीक्षक विवेक शर्मा इन्दौर जोन इन्दौर के द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में उप पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र इंदौर शहर के द्वारा उक्त कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये. जिसके तारत्यम में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध राजेश दण्डोतिया के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध एवं थाना प्रभारी अपराध शाखा द्वारा अपराध शाखा की टीमों को सक्रिय कर उपरोक्त अवैध गतिविधियों पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया.

इंदौर शहर के फरार भूमाफियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये भूमाफिया हैप्पी धवन एवं चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा को गिरफ्तार किया गया. इसी क्रम में आरोपी जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी को गिरफ्तार करने हेतु देश के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई जिसमें आरोपी जीतू सोनी के भाई महेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी को गुजरात राज्य से गिरफ्तार किया गया . फरार भूमाफिया जीतू सोनी की गिरफ्तारी हेतु असूचना संकलन करते हुये पुनः प्रयास किया गया , जिसमें सफलता प्राप्त करते हुये जीतू सोनी को उसके पैतृक गांव धारग्नि तहसील चलाला जिला अमरेली गुजरात से गिरफ्तार किया गया.

आरोपी जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी थाना पलासिया के अपराध क्रमांक – 496/19 धारा 370(3), 346,120 बी भादवि व अन्य अपराधो में फरार था. जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी एवं अन्य आरोपियों की तलाश एवं पतारसी हेतु अपराध शाखा कि 06 टीमों का गठन करते हुये प्राप्त सूचना के आधार पर टीमें को तत्तकाल गुजरात राज्य हेतु रवाना किया गया और उक्त टीमों द्वारा पुनः जिला अमरेली में दो स्थानो पर एवं जिला राजकोट गुजरात में एक स्थान पर फरार आरोपी जीतू सोनी एवं इससे संबंधित फरार आरोपियों की तलाश एवं पतारसी हेतु दबिश दी गई. इसी दौरान टीमों को आरोपी जीतू सोनी की उसके पुश्तैनी गांव धारग्नि तहसील चलाला जिला अमरेली गुजरात में होने की सूचना मिली थी जिस पर तत्काल टीमों के द्वारा जीतू सोनी के पुश्तैनी गांव में बने मकान की घेराबंदी कर सुबह 03.30 बजे दबिश दी गई जहां आरोपी जीतू सोनी घर पर मिला जो लगभग 30 मिनिट बाद किसी अन्य स्थान पर जाने की तैयारी में था.

आरोपी जीतू सोनी से प्रारंभिक पूछताछ पर थाना पलासिया जिला इन्दौर में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से राजकोट, अहमदाबाद, अमरेली,(गुजरात राज्य) एवं बाम्बे (महाराष्ट्र) में मलाड,ओशीबारा,आदि जगह पर फरारी काटी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शर्मनाक: नींद की दवा देकर पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Next Post

दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार गिरफ्तार

Next Post
दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार गिरफ्तार

दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d