Ranchi:नाइन एमएम पिस्टल व 30 गोली लेकर फरार सिपाही राजू कुमार को गोंदा पुलिस ने खोज निकाला है। गाेंदा पुलिस के अनुसार वह अपने पैतृक आवास जहानाबाद में है. इस संबंध में गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर ने रविवार को बताया कि राजू कुमार पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. राजू कुमार के एक मित्र ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह जहानाबाद में है और एक दो दिन में रांची आकर सारी बातों का खुलासा करेगा। गोंदा थाना प्रभारी का कहना है कि उससे पूछताछ करने के बाद ही पूरा मामला साफ होगा कि पिस्टल व गोली लेकर क्यों लापता हो गया था.
उल्लेखनीय है कि 25 मई 2019 से नाइन एमएम पिस्टल व गोली लेकर फरार सिपाही राजू कुमार के खिलाफ पुलिस लाइन रांची के शास्त्रागार प्रभारी दशरथ मुर्मू ने शनिवार को गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

