BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

The accused who shot and injured the shopkeeper arrested, sent to jail

Share on FacebookShare on Twitter

बड़कागांव : बड़कागांव थाना अंतर्गत सहायक थाना डाडी कला के डाडी कला गांव निवासी मोहम्मद मनुवर को विगत 17 सितंबर की रात गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी मोहम्मद नासिर उर्फ छोटू उर्फ मनौवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बड़कागांव एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने आज एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि घटना के बाद डाडी कला सहायक थाना प्रभारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल में जमादार सच्चिदानंद राय एवं रमेश कुमार सिंह को शामिल की गई थी. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल ने आरोपी छोटू को हजारीबाग मुफस्सिल थाना अंतर्गत गुडवा गांव उसके ससुराल से 21 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया. घटना में प्रयुक्त किया गया पिस्तौल को अभी बरामद नहीं की गई है. लेकिन जिसे वह पिस्तौल दे रखा है उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. एसडीपीओ  ने आगे कहा कि छोटू के गिरफ्तारी से पूर्व की कई घटनाओं का भी अहम सुराग पुलिस को मिल गई है. इस दिशा में भी पुलिस अनुसंधान कर रही है. एसडीपीओ  अनिल कुमार सिंह  ने बताया कि छोटू इसके पूर्व रामगढ़ जिला के गोला थाना के एक मामले में डकैती की योजना बनाते हुए अपने सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा जा चुका था. छोटू पूर्व से ही अपराध के मामले से जुड़ा हुआ है. प्रेस कॉफ्रेंस में थाना प्रभारी धनंजय सिंह, जमादार सच्चिदानंद राय एवं रमेश सिंह भी उपस्थित थे. इस संबंध में गिरफ्तार छोटू ने पत्रकारों से कहा कि मुझे पता नहीं था की पिस्तौल में गोली है. गलती से ट्रिगरद ब गया और गोली चल गई. ज्ञात हो कि 17 सितंबर की रात अपने गुमटी में मनुवर सो रहा था. इसी बीच छोटू उर्फ नासिर पानी लेने के बहाने गुमटी को खुलवाया और मनोहर के पैर में गोली मारकर फरार हो गया. घायल मनुवर का हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायक मनीष जयश्वाल ने 160 व्रती महिलाओं को भेंट की साड़ियाँ

Next Post

सैनिक हमारे सम्मान के हकदार हैं : विद्युत जामवाल

Next Post
सैनिक हमारे सम्मान के हकदार हैं : विद्युत जामवाल

सैनिक हमारे सम्मान के हकदार हैं : विद्युत जामवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d