BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुठभेड़ में घायल एएसआई की इलाज के क्रम में मौत

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in Uncategorized
मुठभेड़ में घायल एएसआई की इलाज के क्रम में मौत
Share on FacebookShare on Twitter

साहेबगंज: झारखंड में साहेबगंज जिले के बरहेट में अपराधियों से मुठभेड़ में घायल एएसआइ चंद्र राय सोरेन की मौत हो गयी. विगत 27 जून को अपहृत व्यवसायी अरुण साह को छुड़ाने गये पुलिस की टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया था.

इसमें एएसआइ चंद्र राय सोरेन को पेट में गोली लगी थी, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान चंद्र राय सोरेन की शनिवार की देर रात रांची के मेडिका हॉस्पिटल में मौत हो गयी.

मृतक एसएसआई चंद्र राय सोरेन सरायकेला खरसावां के सानदावना तवलापुर के रहनेवाले थे. सोरेन 2015 में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हुए थे और 2018 में उन्हें एएसआइ के पद पर प्रोन्नति मिली और बरहेट थाना में तैनाती की गयी थी.

गौरतलब है कि साहेबगंज के बोरियो के अपहृत अनाज व्यापारी अरुण कुमार साह की तलाश में 27 जून को बरहेट थाना प्रभारी हरीश कुमार पाठक और एएसआइ चंद्र राय सोरेन बाइक से निकले थे. बरहेट के डुग्गु बथान के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक गोली सोरेन की पेट में लगी. इसके बाद सोरेन को हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए रांची भेजा गया.

यह भी ज्ञातव्य हो कि मुठभेड़ के अगले ही दिन अपराधियों ने अपहृत अनाज व्यापारी अरुण कुमार साह की हत्या कर दी थी. मुठभेड़ में पुलिस ने संताल लिबरेशन आर्मी के लखीराम को मुख्य आरोपी बनाया था. वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है, वह असम का रहने वाला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्‍यक विलंब न हो: कलेक्‍टर

Next Post

BJP पुलिस के हत्यारे को सम्मान देकर जवानों का मनोबल गिरा रही: अखिलेश यादव

Next Post
BJP पुलिस के हत्यारे को सम्मान देकर जवानों का मनोबल गिरा रही: अखिलेश यादव

BJP पुलिस के हत्यारे को सम्मान देकर जवानों का मनोबल गिरा रही: अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d