BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माहौल गरमाया, घोषणा पत्र पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने,

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in समाचार
माहौल गरमाया, घोषणा पत्र पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने,
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष घोषणा पत्र पर आमने-सामने हो गए. इस दौरान थोड़ी देर के लिए सदन का माहौल गर्म रहा. विधायक अमित कुमार मंडल ने महागठबंधन के घोषणा पत्र पर सवाल उठाया कि राज्य में वृद्धा पेंशन 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था. उसका क्या हुआ. कुछ जिलों में तो पेंशन भी नहीं बंटा है. इसपर सरकार की तरफ से जैसे ही कहा गया कि घोषणा पत्र को सदन में नहीं पढ़ा जाय, विपक्ष ने हंगामा कर दिया. थोड़ी देर के लिए सदन का माहौल गर्म रहा. इस पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि आपने भी 15 लाख रुपये और 2 करोड़ नौकरी की घोषणा की थी, दिया क्या? मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि घोषणा राजनीतिक मंच पर होती है, सदन में नहीं.

आज सदन में तारांकित प्रश्न किया गया और उत्तर दिए गए. विधायक रामदास सोरेन ने सवाल उठाया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में स्वर्णरेखा परियोजना से नहर और सिंचाई सुविधा के लिए पंप हाउस का निर्माण हुआ था. यह कब तक शुरू होगा. मंत्री ने एक माह के भीतर शुरू करने का आश्वासन दिया. विधायक नलिन सोरेन के सवाल पर मंत्री मिथि‍लेश ठाकुर ने सदन को आश्वस्त किया कि दुमका के रानेश्वर में अर्जुन बांध का जीर्णोद्धार प्राथमिकता के आधार पर होगा.

विधायक लोबिन हेम्ब्रम के सवाल पर सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में साहिबगंज के मंडरो प्रखंड में रामनी नदी पर सिंचाई बांध की मरम्मत का आश्वासन दिया. विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के सवाल पर सरकार ने धनबाद नगर निगम के कब्रिस्तानों की घेराबंदी अगले वित्तीय वर्ष में पूरा करने का आश्वासन दिया. विधायक उमाशंकर अकेला ने चौपारण प्रखंड के विभिन्न गांवों में लिफ्ट इरिगेशन नहीं होने का सवाल उठाया. बताया कि धान की फसल सिंचाई के बिना नहीं हो पा रही है. सरकार ने जवाब दिया कि इसी वित्तीय वर्ष में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने रांची के प्रसिद्ध व्यावसायिक प्रतिष्ठान जी ई एल चर्च काम्प्लेक्स में किया शुरुआत

Next Post

जमशेदपुर में 5वीं मंजिल की छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Next Post
जमशेदपुर में 5वीं मंजिल की छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत

जमशेदपुर में 5वीं मंजिल की छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d