BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्वी भारत का आकर्षक भवन जुपमी बनकर तैयार

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in समाचार
पूर्वी भारत का आकर्षक भवन जुपमी बनकर तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

भवन के निर्माण में कोरोना भी बाधक नहीं बन पायी

मुख्यमंत्री झारखंड अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीच्यूट का आज करेंगे उद्घाटन

रांची: राज्य में अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट की शिक्षा के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए झारखंड अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीच्यूट (जुपमी) भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल मंगलवार को इस भवन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. यह भवन एचइसी परिसर के स्मार्ट सिटी क्षे़त्र में 7.5 एकड़ भूमि पर 110 करोड़ रुपये की लागत से बना है.

कोरोना संक्रमण के दौरान आयी मुसीबतों के बावजूद हैदराबाद की कंपनी केएमवी ने इस भवन का निर्माण कर राज्य सरकार को सौंप दिया. इस कंपनी के निदेशक केएमवी प्रसाद राव ने बताया कि कोरोना संक्रमण और उससे उत्पन्न परिस्थियों से जूझते हुये भवन का काम पूरा कर दिया.

उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा प्रसाद ने दिन रात एक कर भवन की गुणवत्ता को ध्यान में रख कर काम कराया. आज यह भवन बनकर तैयार है. जुडको द्वारा इस भवन के निर्माण का क्रियान्वयन किया गया है.

राव के अनुसार जुपमी भवन वास्तुकला का अद्भुत नमूना है. इस भवन में 400 विद्यार्थियों के अध्ययन की क्षमता है. इस भवन का बिल्डअप एरिया 6900 वर्गमीटर है. जुपमी के अकादमी भवन में कुल बेंसमेंट एवं भूतल के साथ चार तल हैं. जुपमी के कुल भूखंड का लगभग 44 प्रतिशत हिस्से में पर्यावरण सुरक्षा का भरपूर ख्याल रखा गया है.

जुपमी परिसर में कुल 130 कार एवं 100 मोटरसइकिल पार्किंग की व्यवस्था है. जुपमी भवन का तरणताल (स्वीमिंग पूल) प्रमुख आकर्षण है. कैफेटेरिया का भा प्रावधान है. सभी सुविधाओं से युक्त भव्य एवं अत्याधुनिक सेमिनार कक्ष, प्रस्तुतिकरण कक्ष और पुस्तकालय का भी निर्माण कराया गया है.अकादमी भवन केंद्रीयकृत वातानुकूलित है.

जुमपी भवन कुल अलग अलग प्रिमियम रूम ( भूतल प्लस 9 तल ), पुरूष छात्रावास ( भूतल प्लस 10 तल ), महिला छात्रावास ( भूतल प्लस 9 तल ), स्टाफ क्वार्टर (भूतल प्लस 6 तल) और निदेशक आवास (भूतल प्लस 1 तल) भवन बने हुये हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान की आत्मनिर्भरता के बिना देश कभी आत्मनिर्भर नहीं बन सकता: राहुल गांधी

Next Post

दांत उखाड़ने से महिला की हुई मौत, डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

Next Post
दांत उखाड़ने से महिला की हुई मौत, डॉक्टर के खिलाफ  केस दर्ज

दांत उखाड़ने से महिला की हुई मौत, डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d