BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पोषण सखियों के जत्था ने किया श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के आवास का घेराव, जमकर लगाए सरकार विरोधी नारे

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
पोषण सखियों के जत्था ने किया श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के आवास का घेराव, जमकर लगाए सरकार विरोधी नारे
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड राज्य अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका सह पोषण परामर्शी कर्मचारी संघ ने शुक्रवार की अपराहन श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के आवास का घेराव किया. कार्यक्रम का नेतृत्व संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा कुमारी कर रही थी.

मौके पर आंदोलित पोषण सखियों ने कहा कि राज्य के छह जिलों चतरा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, गोड्डा व दुमका में वर्ष 2016 से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सखी मात्र तीन हजार रुपया प्रति माह पर काम कर रही हैं. जो झारखंड सरकार के श्रम विभाग की निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से काफी कम है.

इस बाबत संघ ने अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा. परंतु चार वर्ष बीतने के बावजूद मानदेय में अबतक बढ़ोतरी नहीं हुई है. ऐसे में पोषण सखी में आक्रोश व्याप्त है. कहा कि पांच सूत्री मांगो में पोषण सखी के मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए श्रम विभाग द्वारा निर्धारित अति कुशल मजदूरों के समान न्यूनतम मासिक प्रतिलब्धि बढ़ाकर 13 हजार 184 रुपया की जाए.

इसके अलावे पोषण सखी का विभागीय नियमावली बनाई जाए एवं हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान किया जाए. इतना ही नहीं आंगनबाड़ी सेविका के समान बीमा एवं अवकाश की सुविधा दी जाए. पोषण सखी के लिए ड्रेस कोड लागू करते हुए योग्यता के आधार पर उच्चतर पदों प्रोन्नति देने की मांग संघ ने की है. कहा है कि जल्द ही सरकार हमारी मांगो को पूरा नही करती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आंदोलन को लेकर गलतफहमी में PM मोदी: हरसिमरत कौर

Next Post

बैंकों के निजीकरण से किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार: कांग्रेस

Next Post
योग शिक्षिका के साथ कुछ अनहोनी होगी, तो बाबूलाल ही जिम्मेवार होंगे: कांग्रेस

बैंकों के निजीकरण से किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d