चतरा:- झारखंड के चतरा में नूतन वर्ष के आगमन का आगाज लोगों ने आज बतौर एक जश्नोत्सव के रूप में मनाकर कियाद्य दरअसल नए वर्ष के आगमन की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे सभी वर्ग के लोगों खासकर युवाओं के बीच इसका खासा उत्साह देखा गयाद्य इस मौके पर प्रकृति की छटाओं में छुपे खूबसूरत नजारों को ढूंढ कर जहां लोग उनकी वादियों में मदमस्त होने को आतुर दिखे. वही दूसरी तरफ इसके हसीन फिजाओं में पिकनिक का लुफ्त उठाना भी नहीं भूलते. वैसे तो चतरा जिले में पर्यटकों के सैर-सपाटे अथवा पिकनिक का आनंद उठाने को लेकर कई रमणीक स्थल भरमार पड़े हैं. किंतु इनमें से यहां के लोग विशेषकर जिलें के कन्हाचट्टी प्रखंड में अवस्थित तमासीन जलप्रपात को सबसे ज्यादा तवज्जो देते आ रहे हैं. आज नए साल के उपलक्ष में इस वर्ष भी तमासिन जलप्रपात में जुटे भारी तादाद में पर्यटकों व सैलानिओं का नजारा कुछ इस तरह दिखा जहां साफ तौर पर नए साल के स्वागत में लोग सराबोर रहे. और हर तबका जहां एक ओर इस दिन को खास बनाने में लगा था, वही दूसरी तरफ इस वर्ष की शुरुआती सुनहरे तथा अक्षुण पल को सभी यूं ही खोना नहीं चाहते थे. इस निमित्त आज विशेष तौर पर नए साल के आगमन का लोग सपरिवार जश्न मना कर लुफ्त उठाते देखे गए. इधर प्राप्त सुचना के मुताबिक समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है.
