BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी राज्य के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी : जीवन प्रसाद मेहता

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in समाचार
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी राज्य के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी : जीवन प्रसाद मेहता

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी राज्य के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी : जीवन प्रसाद मेहता

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: हजारीबाग विधायक सह भाजपा के प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में जन समर्थन के लिए कटकमसांडी मण्डल अध्यक्ष जीवन कुमार मेहता के नेतृत्व में रविवार को प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

अभियान के क्रम में जीवन प्रसाद मेहता मंडल अध्यक्ष, रीतलाल प्रसाद यादव सांसद प्रतिनिधि, मुनेश ठाकुर तथा विधायक प्रतिनिधि ने बरगड्डा, लुपुंग, खुटरा, पबरा, शाहपुर, कटकमसांडी, डांटो, रेबर आदि पंचायत के कई गांवों में जा कर आम मतदाताओं से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीष जायसवाल को समर्थन देने की अपील की.

कटकमसांडी मण्डल अध्यक्ष जीवन प्रसाद मेहता ने मतदाताओं से कहा कि विधायक मनीष जायसवाल ने अपने कार्यकाल में जाति, धर्म और संप्रदाय वाद से ऊपर उठकर बिना भेदभाव किये क्षेत्र के चहुमुखी विकास का कार्य किया है.

सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पुल-पुलिया, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता और आम लोगो की सेवा के लिये 24 घंटे उपलब्ध रहे. सांसद प्रतिनिधि मनीष ठाकुर ने ग्रामीणों को यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी राज्य के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है.

शौचालय निर्माण, उज्जवला गैस योजना के तहत निःशुल्क गैस वितरण, 108 एंबुलेंस सेवा दिव्यांग पेंशन योजना, वृद्ध एवं विधवा पेंशन, योजना मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, कन्यादान योजना जैसे कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन राज्य सरकार की ओर से की गई है.

मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, रीतलाल प्रसाद यादव विधायक प्रतिनिधि, किशोरी राणा सांसद प्रतिनिधि, मुनेश ठाकुर ने प्रखण्डवासियो से पुनः भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में मतदान कर समर्थन देने की अपील की.

इधर कटकमसांडी पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद यादव ने भी कटकमसांडी पश्चिमी क्षेत्र के शाहपुर, रेबर, कटकमसांडी, डांटो पंचायत के विभिन्न गांव में भी आम ग्रामीणों के साथ बैठक की और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की.

इस क्रम में उन्होंने मतदाताओं से उनके दुख-सुख में मदद के लिए सदैव खड़े रहने वाले मनीष जायसवाल को फिर से विधायक बनाने की गुज़ारिश की.

जनसम्पर्क अभियान में कुलदीपसिंह भोगता, डॉ अजीत कुमार दास, भाजपा के बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह प्रवासी कार्यकर्ता अविनाश कुमार झा, भाजपा के वरिष्ठ नेता धनुषधारी मेहता, सचिन मेहता, संतोष मेहता, दीपक मेहता, विकास राम नारायण, साव दिलीप कुमार, रविदास शंकर, रविदास सुरेंद्र मेहता समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तृणमूल कांग्रेस ने सलमा खातून को बनाया उम्मीदवार

Next Post

झारखंड दिव्यांगजन क्रिकेट टीम की हुई घोषणा

Next Post
झारखंड दिव्यांगजन क्रिकेट टीम की हुई घोषणा

झारखंड दिव्यांगजन क्रिकेट टीम की हुई घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d