लोग एक नए विश्वास के साथ भाजपा की तरफ देख रहे है
रांची: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि आज देश के सामने जितनी बड़ी चुनौतियां है उतने बड़े केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का प्रयास है.
शुक्ल ने आज जमशेदपुर महानगर जिला भाजपा द्वारा बिरसानगर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और 6 वर्षों में अंत्योदय प्रयत्न, नामक विषय पर संबोधित कर रहे थे.
शुक्ल ने कहा कि देश एक नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और भाजपा की तरफ आशा भरी नजर से देख रहा है. देश को कोई राजनीतिक दल ऊचाई पर ले जा सकता है वह भाजपा ही है, एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे. एनडीए 1 और एनडीए 2 की उपलब्धियां शानदार रही है और आत्मनिर्भरता की कड़ी को मजबूती मिला है.
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान आरंभ किया गया. जिससे देश को आर्थिक संकट में जाने से केंद्र सरकार ने बचा लिया. आज लोगों में आत्मविश्वास दिख रहा है.
शुक्ल ने कहा है कि यह मजबूत इंडिया है, जो अपने सैनिकों के पराक्रम के साथ खड़ा है, केंद्र सरकार का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आत्म केंद्रित नहीं है, बल्कि भारत को सक्षम बनाने और वैश्विक शांति तथा अर्थव्यवस्था को अधिक स्थिर करने में मदद के लिए है. शुक्ल का प्रशिक्षण शिविर में भव्य स्वागत किया गया.
प्रशिक्षण शिविर में जिला भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला मंत्री पुष्पा तिर्की, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, राम प्रसाद, बोल्टू सरकार, जितेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.

