BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैकर्स का सबसे बड़ा हमला: ओबामा, बिल गेट्स समेत कई बड़ी हस्तियों का अकाउंट हैक

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in Uncategorized
हैकर्स का सबसे बड़ा हमला: ओबामा, बिल गेट्स समेत कई बड़ी हस्तियों का अकाउंट हैक

हैकर्स का सबसे बड़ा हमला: ओबामा, बिल गेट्स समेत कई बड़ी हस्तियों का अकाउंट हैक

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: ट्विटर के लिए बुधवार की रात पूरी तरह से भयावह रही जब नामी गिरामी लोगों ने इसमे सेंध लगने की शिकायत की. बराक ओबामा, एमेजन सीईओ जेफ बेजोस, वारेन बफेट, बिल गेट्स और एलन मस्क समेत दुनिया के कई दिग्गजों के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया, जिसके बाद कई घंटों तक ट्विटर ने ब्लू टिक वाले सभी अकाउंट को बंद कर दिया. ट्विटर के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा में सेंध मानी जा रही है.

ट्वीट कर बिटक्वाइन के रूप में पैसा मांगा जा रहा था:

अकाउंट हैक करने के बाद सभी अकाउंट्स से ट्वीट कर बिटक्वाइन के रूप में पैसा मांगा जा रहा था, हालांकि अभी फौरी तौर पर इस मुश्किल को दूर कर लिया गया है. हालांकि ट्विटर ने कहा है कि यह उसके लिए एक कठिन दिन है और वह इस समस्या को जल्द ही सुधारने के लिए काम कर रही है.

आप मुझे एक हजार डॉलर भेजिए मैं आपको दो हजार डॉलर वापस भेजूंगा:

बिल गेट्स के अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया कि हर कोई मुझसे समाज को वापस लौटाने के लिए कहता रहा है, अब वो समय आ गया है. आप मुझे एक हजार डॉलर भेजिए मैं आपको दो हजार डॉलर वापस भेजूंगा. कई अन्य लोगों ने भी इसी से मिलती जुलती शिकायत की.

कुछ ही मिनट बाद डिलीट हो गए:

इन मशहूर हस्तियों के अकाउंट से पोस्ट किए गए यह ट्वीट कुछ ही मिनट बाद डिलीट हो गए. परंतु इसके बाद तो जैसे एक लहर सी चल पड़ी और कई अन्य प्रमुख लोगों के अकाउंट धड़ाधड़ हैक होने लगे.

बिटक्वाइन क्या है?

आपको बता दें कि रुपये और डॉलर बिटक्वाइन एक डिजिटल करेंसी है, जिसे डिजिटिल बैंक में ही रखा जा सकता है. अभी इसे कुछ ही देशों में लागू किया गया है और हर जगह एक बिटक्वाइन की कीमत काफी अधिक है. इन्वेस्टमेंट के हिसाब से लोगों को ये काफी लुभावना लगता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीन राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5

Next Post

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती

Next Post
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d