BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल और डीजल के दाम में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज

by bnnbharat.com
January 25, 2020
in समाचार
पेट्रोल और डीजल के दाम में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज

पेट्रोल और डीजल के दाम में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को सबसे बड़ी गिरावट आई. देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल का दाम 27-28 पैसे प्रति लीटर कम हो गया, जबकि डीजल के दाम में 30 से 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई.

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन कटौती की गई है. तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 27 पैसे, जबकि चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर की कटौती की.

वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 30 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 32 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है.

इस महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम में यह सबसे बड़ी एक दिनी कटौती है. देश की राजधानी दिल्ली में 11 जनवरी के बाद यानी दो सप्ताह में पेट्रोल 1.85 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 1.86 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 74.16 रुपये, 76.77 रुपये, 79.76 रुपये और 77.03 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

इसी प्रकार, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 67.31 रुपये, 69.67 रुपये, 70.56 रुपये और 71.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बॉलीवुड में चली सुसाइड की हवा, अभिनेत्री सेजल शर्मा ने की आत्महत्या

Next Post

गुमला में दिख रहा बंदी का असर, धारा 144 जारी

Next Post
गुमला में दिख रहा बंदी का असर, धारा 144 जारी

गुमला में दिख रहा बंदी का असर, धारा 144 जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d