BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह राहुल गांधी नहीं है: रामचंद्र गुहा

by bnnbharat.com
January 18, 2020
in समाचार
नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह राहुल गांधी नहीं है: रामचंद्र गुहा

नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह राहुल गांधी नहीं है: रामचंद्र गुहा

Share on FacebookShare on Twitter

केरल(कोझिकोड): भारतीय राजनीति में ‘परिश्रमी व आत्मनिर्भर नरेंद्र मोदी के सामने ‘पांचवीं पीढ़ी के वंशज राहुल गांधी के लिए कोई मौका नहीं है. यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक कहे जाने वाले मशूहर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कही.

केरल साहित्यिक समारोह (केएलएफ) के दूसरे दिन ‘देशभक्ति बनाम अंध राष्ट्रवाद विषय पर बोल रहे गुहा के सुर कुछ बदले-बदले रहे. 61 वर्षीय गुहा ने कहा, मैं निजी तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं. वह एक भले और अच्छे संस्कार वाले आदमी हैं.

लेकिन युवा भारत पांचवी पीढ़ी के वंशवादी को नहीं चाहता. यदि आप मलयाली 2024 में भी राहुल गांधी को दोबारा चुनने की गलती करोगे तो आप महज नरेंद्र मोदी को ही लाभ पहुंचाओगे.

उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी ने 15 साल तक एक राज्य की सत्ता संभाली है, उन्हें प्रशासनिक अनुभव है, वह बेहद मेहनती इंसान हैं और वह कभी यूरोप में छुट्टी बिताने नहीं जाते हैं. मैं यह सब पूरी गंभीरता से कह रहा हूं.

गुहा ने कहा, अगर आप लोग 2024 में दोबारा राहुल गांधी को चुनने की गलती करेंगे, तो इससे आप नरेंद्र मोदी को ही फायदा पहुंचाएंगे क्योंकि नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह राहुल गांधी नहीं है.

गुहा ने कहा कि केरल ने कांग्रेस नेता को संसद के लिए चुनकर बेहद विनाशकारी कदम उठाया था. वामपंथी विचारक गुहा ने कहा, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान एक महान दल रही कांग्रेस का ‘निराश पारिवारिक कंपनी में पतन हो गया है, जो भारत में हिंदुत्व और अंध राष्ट्रवाद के प्रभुत्व बढऩे के कारणों में से एक है.

गुहा ने कहा, केरल (चर्चा में मौजूद केरल निवासियों को संबोधित करते हुए), तुमने भारत में कई अनूठे काम किए हैं, लेकिन राहुल गांधी को संसद के लिए चुनकर तुमने एक विनाशकारी काम भी कर दिया. गुहा ने कहा, नरेंद्र मोदी का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि वो राहुल गांधी नहीं हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आतंकी हमले में 28 नागरिकों की मौत, 56 घायल

Next Post

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज

Next Post
लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d