जावेद अख्तर,
गोड्डा: गुरुवार को +2 उच्च विद्यालय हनवारा में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई. विद्यालय के शिक्षकों ने नेता जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. शिक्षक असलम आजाद और जितेंद्र कुमार ने सुभाष चंद्र बोस के अनमोल एवं अद्वितीय कार्यों को विस्तार से बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किया.
उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए असलम आजाद ने बताया कि नेता जी प्रतिभा के धनी थे बचपन से ही वह पढ़ाई में अच्छे थे साथ ही देश प्रेम उसके अंदर कूट कूट कर भरी थी. उनके लिए देश की आजादी सर्वोपरि थी यही कारण रहा कि छोटी उम्र में ही वो देश की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े. उन्होंने देश की आजादी के लिए कई नारे दिए.
हमें जरूरत है कि हम उनके आदर्श और पद चिन्हों पर चलें. मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे.

