जमशेदपुर: जमशेदपुर मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा स्थित सुरदा पहाड़ पर एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है. शव सड़ीगली अवस्था में बरामद किया गया है. लड़की की पहचान सुरदा निवासी खोकन पातर की बेटी प्रीति पातर के रूप में की गयी है.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

