BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रहस्यमय तरीके से लापता उद्योगपति की मिली लाश, अपहरण के बाद हत्या की आशंका

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
रहस्यमय तरीके से लापता उद्योगपति की मिली लाश, अपहरण के बाद हत्या की आशंका
Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद: गाजियाबाद के उद्योगपति अजय पांचाल की लाश मिली है. अजय पांचाल कल रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे. आज सुबह गाजियाबाद के लिंक रोड इलाके में अजय की लाश मिली है. अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. अजय पांचाल की कार कल शाम हज हाउस के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली थी.

बताया जा रहा है कि मृतक अजय पांचाल की साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली केबल बनाने की फैक्ट्री है. कल दोपहर में अचानक से उद्योगपति अजय पांचाल लापता हो गए थे. उनकी लाश आज सुबह लिंक रोड थाने के साइट 4 इंडस्ट्रियल एरिया में मिली. शरीर पर पिटाई या कोई अन्य निशान नहीं मिले है.

क्या है पूरा मामला

गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में रहने वाले अजय पांचाल कल दोपहर बाद लंच करने के लिए फैक्ट्री से घर के लिए निकले, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे. पत्नी ने कॉल किया तो अजय का फोन स्विच ऑफ था. फैक्ट्री में फोन किया तो पता चला कि एक बजे ही गाड़ी लेकर फैक्ट्री से निकल गए हैं. सोमवार शाम तक अजय पांचाल का सुराग नहीं मिला.

इसके बाद रिश्तेदार कुलदीप त्यागी ने थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस को रात करीब आठ बजे हज हाउस के पास अजय पांचाल की ब्रेजा कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी. मंगलवार तड़के अजय पांचाल की लाश लिंक रोड इलाके में मिली. आशंका है कि अजय की हत्या गला घोंटकर की गई. उनका मोबाइल फोन और पर्स नहीं मिला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘हम बदलेंगे, देश बदलेगा’: राहुल गांधी

Next Post

विधानसभा चुनाव: पप्पू यादव की पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है शिवसेना

Next Post
विधानसभा चुनाव: पप्पू यादव की पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है शिवसेना

विधानसभा चुनाव: पप्पू यादव की पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है शिवसेना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d