लातेहारः लातेहार जिले में हो रहे चुनावी ड्यूटी में लगे सीसीएल पिपरवार के कर्मी का शव हुआ बरामद.
घटना स्थल पर एसडीपीओ विरेंद्र राम व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा पहुंचे और जानकारी ली.
वहीं 12 दिसम्बर को सम्पन्न हुए चुनाव ड्यूटी में लगा था मृतक, चुनाव सम्पन्न होने के बाद से था गुमशुदा.
आज सुबह चन्दवा थाना क्षेत्र के अर्धे ग्राम में खेत मे रखे पुवाल में पास जब ग्रामीणों ने अर्ध नग्न अवस्था मे शव देखा तो जिसकी जानकारी चन्दवा पुलिस को दी वही सूचना के बाद चन्दवा पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच मामले की तपतिस में जुटी.
शव को कब्जे में ले अंत परीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा. मृतक की पहचान विनोद मुंडा के रूप में हो रही है जो पिपरवार के अशोक परियोजना में सीसीएल कर्मी है.
चुनाव ड्यूटी पर गया था वापस नहीं लौटा था. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है.

