शशि भूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ: मोहम्मद पुर थाना क्षेत्र के छेदा बेहड़ा चौरारी स्थित रपटा पुल पर तीन युवक नहाने के दौरान नदी में डूब कर बह गए आशीष पुत्र सीतराम ( 20) तथा सुरेंद्र मौर्य पुत्र ओमप्रकाश (25) तथा इसराइल पुत्र इब्राहिम (22) शव घटना के करीब 20 घंटे बाद सोमवार की सुबह मिला.
सुबह करीब 7 बजे निलंमथनाघाट पुल से गांव के समीप शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने एक शव को तैरते हुए देखा. जानकारी होते कुछ ही देर में ग्रामीणों का वहां जमावड़ा लग गया. उसे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला. दूसरा इसराइल की लाश नीलमथना घाट स्थल से पांच सौ मीटर दूर नदी के किनारे मिला ग्रामीणों की मदद से शव को घाट से बाहर निकाला गया. इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए. अपने बेटे का शव देख पिता इब्राहिम की आंखों के आंसू रोक नहीं पाए. वहीं उसकी मां का भी रो-रोकर बुरा हाल था. जवान बेटे की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया.
घटना उस समय की है जब तीनों दोस्त बीते रविवार दोपहर एक बजे बेहड़ा रामपुर मथुरा मार्ग चौरारी रपटा पुल पर नहाने पहुंचे थे. वहीं तीनों ने टूटी हुई रेलिंग के पोल पर गमछा बांधकर नहा रहे थे. इस बीच गमछा का संतुलन बिगड़ने के चलते तीनों युवक नदी के तेज बहाव में डूबते चले गए युवकों को डूबता देख आस पास के ग्रामीण दौड़े और मदद के लिए शोर मचाया लेकिन कुछ देर बाद तीनों युवक पानी में लापता हो गये.
उन्हें तलाशने के लिए स्थानीय पुलिस और गोताखोरों ने देर रात तक तलाश की लेकिन युवकों का कोई पता नहीं चल सका. डूबे हुए युवकों का शव सोमवार को घटनास्थल से दो किलोमीटर की दूर निलंठनाघाट के पास में ग्रामीणों ने उतराता हुआ देखा तो शव को बाहर निकाला गया. तीनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया. इस मौके पर थाना अध्यक्ष का मनोज कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह भारी पुलिस बल मौजूद रहा.

