रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय सेना के शौर्य की गाथा बयां करने वाले कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को नमन किया.
मुख्यमंत्री ने कहा यह दिवस अमर शहीदों की निडरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. राष्ट्र सदैव वीर शहीदों का कृतज्ञ रहेगा. देश के वीर जवान हमारे गौरव हैं.

