मुंगेर: ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा 2 करोड़ 69 लागत से बने एन एच 80 लाल खां चौक से इंदरुख भलार दशरथपुर स्टेशन रोड बायपास का नवनिर्मित पुल हल्की बारिश में गरुवार की देर रात भलार-बड़ी गोविंदपुर के बीच ध्वस्त हो गया.
पुल के ध्वस्त होने से इस पथ आवगमन बाधित हो गया है. पुल ध्वस्त होने से कई गाड़ियां फंस गई है.रात में पुल ध्वस्त होने से चार मोटर साइकिल सवार पुल में गिरने से जख्मी हो गया.
मोटरसाइकिल सवार होने की सूचना मिलने पर भलार के युवाओं के द्वारा आनन-फानन में पुल के दोनों ओर बांस से बेरिकेडिंग किया गया. बात दें कि धरहरा वासियों का जिला मुख्यालय जाने के लिए मुख्य सड़क है.
वहीं जमालपुर शहर में दिन में बड़े वाहनों का नो इंट्री रहने के कारण इसी बायपास सड़क से धरहरा, अभयपुर, फरीदपुर, बंगलवा सहित अन्य जगहों पर बड़े वाहनों का आवागम होता था.
लेकिन पुल के ध्वस्त होने से इन क्षेत्रों में बड़े वाहनों का परिचालन बंद हो गया है. इसके साथ ही जमालपुर शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए अधिकांश एम्बुलेंस का परिचालन भी इसी मार्ग से होता था.
पुल के निर्माण के दो वर्षों के अंदर ही पुल के ध्वस्त होने से कार्य की गुणवत्ता पर उंगली उठने लगी है. ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा 3.60 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से की गई है.
इस सड़क का निर्माण कार्य 22 जून 2018 को पूर्ण किया गया. इस सड़क का उदघाटन ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने 29 जनवरी 2018 को शिलान्यास किया था.
बताया जाता है कि सड़क निर्माण में संवेदक के द्वारा बड़े पैमाने पर लूट-खसोट किये जाने के कारण दशरथपुर दुर्गा-स्थान से भलार गांव तक की सड़क पूर्णरूपेण जर्जर हो गया है.
सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गया है. इसके बाकी हिस्से के सड़को का हाल भी बेहाल है. हाल के दिनों में संवेदक के द्वारा कुछ दूर तक सड़क का मरम्मत किया गया. लेकिन संवेदक के द्वारा सड़क मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई है.

