BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में दबंगों ने दी युवती को ‘बुलेट बाइक’ न चलाने की धमकी

by bnnbharat.com
September 6, 2019
in समाचार
दिल्ली में दबंगों ने दी युवती को ‘बुलेट बाइक’ न चलाने की धमकी

The bullies in Delhi threatened the woman not to drive a 'bullet bike'

Share on FacebookShare on Twitter
नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक खटाना गांव के दबंगों को युवती का बुलेट चलाना पसंद नहीं आया. दबंगों ने युवती के बुलेट चलाने का विरोध किया. युवती और उसके पिता को बुलेट नहीं चलाने की धमकी दी. धमकी के बाद भी नहीं मानने पर दबंगों ने घर में घुसकर युवती के पिता पर हवाई फायरिंग कर दी. पिता ने गांव के ही सचिन, बबलू समेत एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है. धमकी और फायरिंग के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है. आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उन पर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार मिलक खटाना में किसान सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं. उनकी चार बेटियां और एक बेटा है. बेटा सबसे छोटा है. तीन बेटियों की शादी हो चुकी है. पिता ने आनेजाने के लिए बेटी को बुलेट बाइक दिलाई थी.

आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों को युवती का बुलेट चलाना अखरने लगा. कई बार पिता से और युवती को रोककर बुलेट चलाने से मना किया. दोनों नहीं माने तो 1 सितंबर को घर में घुसकर पिता पर कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी.

साथ ही धमकी दी कि आज के बाद युवती बुलेट चलाती दिखी तो वह उसके पिता को जान से मार देंगे. घबराए परिजनों ने दो नामजद समेत तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़ित परिजनों का आरोप है कि अब गांव के दबंग लोग मिलकर पंचायत कर फैसले का दबाव बना रहे हैं. गुरुवार को भी इसी मुद्दे को लेकर पंचायत हुई लेकिन उसमें कोई फैसला नहीं हो सका. कोतवाली प्रभारी जारचा अनिल कुमार ने बताया कि लड़की के बुलेट चलाने का विरोध गांव के ही युवक सचिन और बबलू कर रहे थे. दोनों व एक अन्य ने 1 सितंबर को घर में घुसकर लड़की के पिता पर हवाई फायरिंग की थी. आरोपी सचिन जारचा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है. वह कई मामलों में जेल जा चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करनेवाले हो जाएं सावधान

Next Post

चुनाव 2020 : आधे से ज्यादा अमेरिकी करेंगे ट्रंप के खिलाफ मतदान

Next Post
चुनाव 2020 : आधे से ज्यादा अमेरिकी करेंगे ट्रंप के खिलाफ मतदान

चुनाव 2020 : आधे से ज्यादा अमेरिकी करेंगे ट्रंप के खिलाफ मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d