BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दबंगों की दबंगई: युवक को पीटकर जिंदा जलाया, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
कहासुनी में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया
Share on FacebookShare on Twitter

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक को पहले घर से घसीटकर बेरहमी से मारा-पीटा. उसके बाद केरोसिन तेल डालकर उसे जिन्दा जलाकर मौत के घाट उतार दिया.

इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

फ़तेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में अमित ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में ईंट बनाने के सांचे में ट्रैक्टर चढ़ गया, जिससे ईंट बनाने का सांचा टूट गया. सांचा टूट जाने के बाद अमित घर चला आया.

इसके बाद पड़ोस के रहने वाले दबंग घर में घुस और अमित को मारते-पीटते हुए घर से बाहर घसीट लाए. आरोप है कि यहां उस पर केरोसिन तेल डालकर जिन्दा जला दिया गया. इसमें अमित गंभीर रूप से झुलस गया. परिजनों ने उसे आनन-फानन में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

ट्रैक्टर चालक अमित की मौत के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. परिजनों ने बताया कि अमित ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था, तभी रास्ते में पड़ा ईंट के सांचे पर ट्रैक्टर चढ़ गया, जिसके बाद गांव के दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और केरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार ‘कोरोना पॉजिटिव’ हुए लोगों का करेगी डेटा कलेक्ट

Next Post

ममता पर सीएम योगी का तंज, कहा-चिढ़ बीजेपी से या हम से हो सकती है, राम से क्यों?

Next Post
CM योगी आज करेंगे अस्पतालों का निरीक्षण

ममता पर सीएम योगी का तंज, कहा-चिढ़ बीजेपी से या हम से हो सकती है, राम से क्यों?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d