केरल : केरल की कोंडोटी विधानसभा सीट से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार कट्टूपारुथी सुलेमान हाजी ने अजीब वादा किया है. उन्होंने मलप्पुरम जिले के लोगों से वादा किया है कि अगर वो चुनाव जीत जाते हैं, तो 2022 में कतर में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप का टिकट देंगे.
इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि जिस तरह कतर में फुटबॉल का वर्ल्ड कप होगा, उसी तरह यहां भी एक फुटबॉल का टूर्नामेंट रखा जाएगा, जिसमें सभी फुटबॉल क्लब को खिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसका नाम एमएलए ट्रॉफी रखा जाएगा.
इसके अलावा सुलेमान हाजी ने ये भी वादा किया है कि वो एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनवाएंगे, जिसमें फुटबॉल ग्राउंड भी होगा. इसके साथ ही उनका कहना है कि उनके पास कोंडोटी को एयरपोर्ट सिटी में तब्दील करने का मास्टर प्लान भी है. जिससे यहां न बाढ़ आएगी और न ही ट्रैफिक की समस्या होगी. इलाके में सुलेमान हाजी का अच्छा-खासा दबदबा माना जाता है.

