रांचीः आज युवा दिवस है. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राजधानी रांची सहित राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.
राजधानी रांची में भी युवा दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा तालाब स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
इधर, राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर विकास भारती बिशुनपुर के रांची में स्वामी विवेकानन्द की पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन के सचिव भवेशानन्द जी महाराज उपस्थित थे.
सर्व प्रथम स्वामी भेवशानन्द जी महाराज द्वारा स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की गयी तथा प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया.
मौके पर उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी स्वामी जी को श्रद्धास्वरूप पुष्प अर्पित किया.अपने संबोधन में भवेशानन्द जी महाराज ने तीन – एच (हैण्ड, हर्ट और हेड) की आवश्यकता पर बल देने की यह बात कही.
हाथ यानि आपके पास हुनर हो, दिल हो और ज्ञान हो ये तीन चीजें युवाओं को ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने नाम, काम और दान पर ध्यान देने की भी बात कही.
समाज के पद दलितों में नवीन भारत की कल्पना करने की बात कही. धन्यवाद ज्ञापन विकास भारती के अध्यक्ष कृष्ण कुमार नाग ने किया.
उन्होंने कहा कि पूरा विश्व अपना है, कोई पराया नहीं है। हमें सबसे प्रेम करने की आवश्यकता है. स्वामी जी का हम सभी के लिए यही संदेश है.
इस अवसर पर संस्था के सक्षम परियोजना के प्रशिक्षुओं के अलावा कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार नाग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ॰ अजय सिंह, संयुक्त सचिव विकास सिंह, उपाध्यक्ष रंजना चौधरी आदि उपस्थित थे.

