BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शौचालय को रसोई बनाने का मामला : इमरती देवी के बयान पर भड़की भाजपा

by bnnbharat.com
July 24, 2019
in समाचार
शौचालय को रसोई बनाने का मामला : इमरती देवी के बयान पर भड़की भाजपा

The case of kitchen toilets in the toilet: BJP on the statement of Imti Devi

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शौचालय को रसोई बनाए जाने के मामले में राज्य की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने एक अजीब बयान दिया है, जिस पर भाजपा ने हमला बोला है. शिवपुरी जिले के सिलानगर पोखर में शौचालय में बच्चों के मिड-डे-मील का भोजन बनाए जाने के मामले पर, मंत्री इमरती देवी से बुधवार को संवाददाताओं ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, “आपको समझना चाहिए कि शौचालय के अंदर एक दीवार है, उसके एक तरफ सीट रखी है और दूसरी तरफ खाना पक रहा है, इसमें क्या समस्या है?  हमारे घरों के कमरों में भी अटैच्ड लैट्रिन बाथरूम (कमरे के अंदर ही शौचालय) होते हैं. क्या हम लोग या हमारे घर आने वाले मेहमान हमारे घर का खाना खाने से इंकार कर देते हैं कि आपके घर में अटैच्ड लैट्रिन बाथरूम है.”

Also Read This:- नवंबर में होंगे 36वें राष्ट्रीय खेल : मनोहर अजगांवकर

मंत्री के इस बेतुके बयान पर भाजपा ने राज्य की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला. भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा, “राज्य की कमलनाथ सरकार पूरी तरह असफल रही है, हर तरफ अराजकता का माहौल है. शिवपुरी में शौचालय को रसोई बना देना इसका प्रमाण है. इसके बाद मंत्री का बयान और भी सवाल खड़े करता है. लिहाजा कमलनाथ सरकार को तबादलों की बजाय व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए.”

ज्ञात हो कि शिवपुरी जिले के करैरा विकासखंड में सिलानगर पोखर क्षेत्र के एक आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों का खाना बनाने के लिए रसोई का स्थान नहीं होने पर शौचालय को ही रसोई में बदल दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नवंबर में होंगे 36वें राष्ट्रीय खेल : मनोहर अजगांवकर

Next Post

अब नजर मध्यप्रदेश पर, अपना पिंडदान करवाएगी कमलनाथ सरकार

Next Post
अब नजर मध्यप्रदेश पर, अपना पिंडदान करवाएगी कमलनाथ सरकार

अब नजर मध्यप्रदेश पर, अपना पिंडदान करवाएगी कमलनाथ सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d