रांचीः हाईकोर्ट में 13 और 14 जुलाई को महत्वपूर्ण मामलों को छोड़कर किसी भी केस की सुनवाई नहीं होगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुकदमों की सुनवाई की प्रक्रिया, एफिडेविट, लावा जीमा और डिफेक्ट रिमूवल समेत सभी न्यायिक कार्य 2 दिनों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है और इसकी जानकारी झारखंड हाई कोर्ट के सभी अधिवक्ताओं को दे दी गई है.

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, इस दौरान सिर्फ अति महत्वपूर्ण मुकदमों की सुनवाई ही होगी.

