रांचीः केंद्र सरकार ने झारखंड सहित सभी राज्यों से कहा है कि कोविड-19 के बढ़ते मामले से उत्पन्न हालात के दौरान आवश्यक वस्तुओं की खरीद को लेकर विशेष निगरानी रखें. उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अपर सचिव निधि खरे ने कहा है कि राज्य सरकारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि आवश्यक चीजों की कीमतों में वृद्धि नहीं हो.


