BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

समारोह ने किया अली बाबा-चालीस चोर वाली कहावत को चरितार्थः मंगल पांडेय

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in Uncategorized
समारोह ने किया अली बाबा-चालीस चोर वाली कहावत को चरितार्थः मंगल पांडेय

समारोह ने किया अली बाबा-चालीस चोर वाली कहावत को चरितार्थः मंगल पांडेय

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ताजपोशी पर झारखंड के पूर्व लोकसभा चुनाव प्रभारी सह बिहार के स्वास्थ्य मंत्री  ने चुटकी ली है.

श्री पांडेय ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की झलकियां अली बाबा और चालीस चोर वाली कहावत को चरितार्थ करता है.

शपथ ग्रहण में शामिल शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति या नेता मौजूद था, जिस पर भ्रष्टाचार के दाग न लगे हों.

शपथ ग्रहण समारोह की स्थिति यह थी कि कांग्रेस शासन में किए गए हर घोटाले का हर मास्टर मांइड मौजूद नजर आए.

श्री पांडेय ने कहा कि पूरब से चीटफंड वाली दीदी आयीं थीं, तो दक्षिण से टू जी वाले परिवार समेत पधारे थे, वहीं उत्तर से बिना कमाये अरबपति बनने वाले और केंद्र से हेराल्ड वाले आकर शपथ ग्रहण समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे.

यही नहीं रही सही कसर कोयला घोटाला वाले नवनियुक्त मुख्यमंत्री के पापा ने मौजूद रह कर पूरी कर दी। श्री पांडेय ने कहा कि इसकी पटकथा तो जीतते ही मुख्यमंत्री ने होटवार जेल के कैदी वार्ड में भ्रष्टाचारी नंवर वन से आशीर्वाद लेकर लिख दी थी.

यह शपथ ग्रहण समारोह भ्रष्टाचार की मिली-जुली पटकथा थी, जो कि हमारे झारखंड के भाई-बहनों को झेलना पड़ेगा.

श्री पांडेय ने कहा कि विपक्षी एकता के नाम गैर एनडीए दलों का जुटान देश के संविधान और अस्मिता के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के नये अवसर पाने के लिए है.

वैसे भी भ्रष्टाचार के कलाकार देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से घबराहट में थे। इस कारण किसी बड़े स्कैंडल को अंजाम नहीं दे पाते थे.

अब ऐसे दागी नेताओं को लूट का नया अड्डा समृद्ध झारखंड मिल गया है, लेकिन केंद्र की एनडीए सरकार ऐसे भ्रष्टाचारियों के मंसूबे को सफल नहीं होने देगी.

आने वाले समय में जेल वाले तो जेल में ही रहेंगे और बेल वाले बहुत जल्द जेल जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नए सीएम को मुख्य सचिव ने पुस्तक देकर किया मंत्रालय में अभिनंदन

Next Post

नई सरकार के गठन पर हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं, शुभकामनाएं इसलिए भी जरूरी क्योंकि उनकी सरकार कांग्रेस के समर्थन से खड़ी है: भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d