BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्षेत्र की नारकीय स्थिति से नगर परिषद को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कराया अवगत

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in समाचार
क्षेत्र की नारकीय स्थिति से नगर परिषद को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कराया अवगत
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल बीते दिनों गुमला नगर परिषद कार्यालय जाकर कार्यपालक अभियंता हातिमताई से मुलाकात कर शहरी क्षेत्र की नारकीय स्थिति से अवगत कराते हुए यथाशीघ्र सुधार की मांग रखी ताकि साफ-सफाई के अभाव में शहर में गंदगी से कोई भी बीमारी ना फैल सके.
गौरतलब है कि बीते दिनों हुए बरसात के बाद से गुमला के महावीर चौक की स्थिति काफी दयनीय व नारकीय बनी हुई है.नाली के स्लैब खुले होने के कारण प्रतिदिन कई लोग उस खुले नाली में गिरकर जख्मी हो रहे हैं.  कारण कि नाली ऊपर तक पूरा गन्दे पानी से भर कर सड़कों पर बह रहा है. जिसपर उन्होंने जानकारी दी कि सिटी मैनेजर को बोल दिया गया है वे अपने देख रेख में सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे.

साथ ही चेंबर अध्यक्ष ने गुमला के व्यापारियों के हितों को देखते हुए नगर परिषद में खरीदे जाने वाले सामानों को गुमला के व्यापारियों से ही लेने की अपील की. चेंबर अध्यक्ष ने कहा की गुमला में जरूरत की सभी सामान्य उपलब्ध है. यदि नगर परिषद को एक सुई से लेकर झाड़ू व झाड़ू से लेकर ट्रैक्टर भी चाहिए तो गुमला में ट्रैक्टर का शोरूम भी उपलब्ध है. परंतु नगर परिषद के द्वारा गुमला के व्यापारियों को अनदेखा कर गुमला के बाहर से सामान खरीदा जाता है. जिस पर कार्यपालक अभियंता इन सभी बिंदुओं पर चेंबर की मांग पर कार्य करने का आश्वासन दिया.

वहीं प्रतिनिधि मंडल ने नगर परिषद के साथ पीएचइडी विभाग तथा बाजार समिति के मामलों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि आप दोनों विभागों की लड़ाई के कारण गुमला की आम जनता इसका खामियाजा भुगत रही है. जिस पर उन्होंने कहा कि पीएचडी को पानी सप्लाई कार्य में मेंटेनेंस हेतु 2019 में ही लाखों रुपये दी गई है. साथ ही लगभग 2 वर्ष पूर्व नया जल मीनार बनाने हेतु भी एक करोड़ कुछ लाख रुपया दे दिया गया है.

उसके बावजूद पीएचईडी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है. साथ ही उन्होंने बाजार समिति के मुद्दे पर कहा कि बाजारटांड बाजार समिति के अंडर में है. यदि बाजारटांड नगर परिषद के हिस्से आ जाती है तो वहां नियमित साफ-सफाई होगी और अभी भी हम साफ सफाई कराने को तैयार हैं और साफ सफाई होती ही है, परन्तु बाजार समिति के पास सफाई के नाम पर जो फंड आता है वह हमें नियमित रूप से प्राप्त नहीं हो पा रहा. जिसपर चेम्बर अध्यक्ष ने बाजार समिति व पी एच डी से पुनःउपरोक्त सम्बन्ध में मिलकर बात करने को कहा.

प्रतिनिधिमंडल में चेंबर अध्यक्ष हिमांशु केसरी सचिव राजेश कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष मुन्नी लाल साहू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश कुमार लाल निवर्तमान अध्यक्ष सरजू प्रसाद साहू राजेश लोहानी सहित कई लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम ने ली करवट, बढ़ती ठंढ के साथ बूंदाबांदी शुरू

Next Post

बच्चों के बेहतर भविष्य हेतु सभी मिलकर करें कार्यः नैंसी सहाय

Next Post
बच्चों के बेहतर भविष्य हेतु सभी मिलकर करें कार्यः नैंसी सहाय

बच्चों के बेहतर भविष्य हेतु सभी मिलकर करें कार्यः नैंसी सहाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d