BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने प्रॉमिस हेल्थ केयर का किया उद्घाटन, कहा-गरीब मरीजों को किफायती कीमत पर इलाज़ की व्यवस्था हो

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in Uncategorized
मुख्यमंत्री ने प्रॉमिस हेल्थ केयर का किया उद्घाटन, कहा-गरीब मरीजों को किफायती कीमत पर इलाज़ की व्यवस्था हो

मुख्यमंत्री ने प्रॉमिस हेल्थ केयर का किया उद्घाटन, कहा-गरीब मरीजों को किफायती कीमत पर इलाज़ की व्यवस्था हो

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोगों को अपने राज्य में ही बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा मिले इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है. इस इस दिशा में निजी अस्पतालों से भी सहयोग की अपेक्षा की जाती है. उन्होंने कहा कि राज्य के गरीब मरीजों को किफायती कीमत पर उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए. हेमंत सोरेन आज हरमू रोड स्थित प्रॉमिस हेल्थ केयर, रांची का उद्घाटन करते हुए यह बातें कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यहां के लोगों को दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़े , इसके लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है.

सीमित संसाधनों के जरिए कोरोना से निपटने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोरोना संक्रमण की वजह से कई बड़ी चुनौतियां हमारे सामने है. लेकिन , सीमित संसाधनों के बाद भी झारखंड कोरोना से निपटने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. कोरोना के शुरुआती दिनों में यहां सैंपल की जांच की कोई व्यवस्था नहीं थी. वही, आज हर जिले में कोरोना की जांच की सुविधा उपलब्ध है.  मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राज्यवासियों के सहयोग से कोरोना संकट से निजात पाने में कामयाब होंगे.

स्वास्थ्य की दिशा में एक कदम और आगे बढ़े हैं
मुख्यमंत्री ने प्रॉमिस हेल्थ केयर का उद्घाटन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़े हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने नाम के अनुरूप यह लोगों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेगा और यहां मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधाएं मिलेंगी.

यहां उपलब्ध है यह सुविधाएं
इस मौके पर प्रॉमिस हेल्थ केयर के संचालक ने बताया कि यहां एक ही परिसर में कई अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. यह झारखंड बिहार और ओड़िसा का एकमात्र हॉस्पिटल है जहां स्टेम ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा यहां 22 बेड का अत्याधुनिक वार्ड, आईबीएफ, कॉस्मेटिक सर्जरी , प्लास्टिक सर्जरी और जनरल सर्जरी के साथ मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर है.
इस अवसर पर प्रॉमिस हेल्थ केयर के संचालक डॉ दीपक वर्मा, अरविंद झा, अमित एकलव्य, डॉ संगीता अग्रवाल और एजीएम ऑपरेशन श्रीमती वर्षा गौरव सहित पूरी टीम मौजूद थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद में कोरोना का कहर : विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित कई पत्रकार कोरोना पॉजिटिव

Next Post

 बोकारो जिले के एक सौ आंगनबाड़ी केंद्रों का जल्द होगा कायाकल्प- उपायुक्त

Next Post
 बोकारो जिले के एक सौ आंगनबाड़ी केंद्रों का जल्द होगा कायाकल्प- उपायुक्त

 बोकारो जिले के एक सौ आंगनबाड़ी केंद्रों का जल्द होगा कायाकल्प- उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d