BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में परेड का किया निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी ली

by bnnbharat.com
January 26, 2021
in समाचार
मुख्यमंत्री ने दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में परेड का किया निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी ली
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की आकर्षक और मनमोहक झांकियों का अवलोकन किया

गणतंत्र दिवस समारोह में परेड और आकर्षक झांकी के लिए विजेताओं को मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी प्रदान किया

Ranchi:-दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान में 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली. मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा आकर्षक झाकियां निकाली गई, जिसमें सरकार के विभिन्न जनोपयोगी कार्यक्रमों और योजनाओं की झलक देखने को मिली. समारोह के अंत में उन्होंने शानदार परेड और मार्च पास्ट तथा आकर्षक झांकी के लिए विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया .

परेड में 14 टुकड़ियां हुई शामिल

इस मौके पर एस एस बी,- 35 बटालियन, विजयपुर, दुमका, आई आर बी- 01 जामताड़ा, झारखंड सैन्य पुलिस- 05 देवघर, झारखंड सैन्य पुलिस -09 साहेबगंज, देवघर जिला बल, गोड्डा जिला बल, जामताड़ा जिला बल, साहिबगंज जिला बल, दुमका जिला बल, गृह रक्षा वाहिनी दुमका, एस आई आर बी- 01 दुमका महिल्स प्लाटून, आई आर बी- 08 पोड़ैयाहाट, पाकुड़ जिला बल और पुलिस अकादमी हजारीबाग बैंड पार्टी टीम शामिल हुई . एस एस बी -35 बटालियन विजयपुर दुमका को शानदार परेड के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया .

निकाली गई मनमोहक और आकर्षक झांकियां

इस मौके पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, वन विभाग, जेएसएलपीएस, परिवहन विभाग, जिला कल्याण कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण कार्यालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, दुमका पुलिस और झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गई . इन झांकियों में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की झांकी को पहला, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की झांकी को दूसरा और स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तीसरा पुरस्कार मिला .

मौके पर विधायक बसंत सोरेन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन कुमार मंडल, सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सोना झरिया, उपायुक्त राजेश्वरी बी और पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गणतंत्र दिवस परेड में दिखी भारत की आन बान शान,राजपथ पर राफेल की गर्जना

Next Post

झारखंड और झारखंडी अस्मिता मेरे लिए सर्वोपरि..सीएम

Next Post
झारखंड और झारखंडी अस्मिता मेरे लिए सर्वोपरि..सीएम

झारखंड और झारखंडी अस्मिता मेरे लिए सर्वोपरि..सीएम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d