BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छात्रों के मेहनत का श्रेय मुख्यमंत्री लें यह अत्यंत लज्जाजनक: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
May 28, 2020
in समाचार
छात्रों के मेहनत का श्रेय मुख्यमंत्री लें यह अत्यंत लज्जाजनक: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार के वादे और इरादे दोनों ठीक नहीं. यह सरकार तुष्टिकरण और आत्मप्रशंसा में डूबी हुई सरकार है.

कोरोना संकट में केंद्र सरकार के प्रयासों को अपना प्रयास बताते बताते इस सरकार की आदत इतनी खराब हो चुकी कि अब नेशनल लॉ स्कूल बेंगलुरु के छात्रों द्वारा झारखंड के मजदूरों को हवाई जहाज द्वारा रांची भेजने के प्रयासों और परिश्रम को भी मुख्यमंत्री अपना प्रयास बताते हुए अपनी पीठ खुद थपथपाने लगे.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐसे कार्य से पद की मर्यादा को छोटा किया है. मुख्यमंत्री राज्य का अभिभावक होता है. ये तो युवाओं को राज्य की जनता को श्रेय देने, प्रोत्साहित करने वाला पद है.

यदि राज्य का मुखिया ही आत्म प्रशंशा में डूब जाए तो राज्य का भला कैसे हो सकता है. युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता देने की बात करने वाली सरकार, युवाओं की कमाई ही खाने में जुट गई.

प्रकाश ने कहा कि युवा शक्ति सदैव देश, समाज को प्रेरित करती रही है।. उन्होंने एलुमिनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल लॉ स्कूल बेंगलुरु के कार्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य दूसरे लोगों को सेवा के लिये प्रेरित करेंगे.

उन्होंने इसके लिये भी छात्रों की प्रशंसा की, जिसमें छात्रों ने मुख्यमंत्री के बयान पर दबाव बनाते हुए उन्हें अपने बयान को बदलने को विवश किया.

प्रकाश ने कहा कि समय आने पर वास्तविक चेहरा सामने आ ही जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Updateds: रांची में चार और कोरोना मरीज की पुष्टि

Next Post

समेकित विद्यालय का नोडल अधिकारी ने किया भ्रमण

Next Post
समेकित विद्यालय का नोडल अधिकारी ने किया भ्रमण

समेकित विद्यालय का नोडल अधिकारी ने किया भ्रमण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d