Ranchi:- झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गढ़वा निवासी और शारीरिक रूप से दिव्यांग बोसी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजेय राज ने मुलाकात की . उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका चयन भारतीय बोसी टीम में हुआ है . इस साल दिसंबर में आयोजित होनेवाली अंतरराष्ट्रीय बोसी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री से बोसी खेल में इस्तेमाल होने वाला बॉल और रैंप उपलब्ध कराने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन अजेय राज को दिया.
अपनी उपलब्धियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया
अजेय राज ने बोसी खेल में अपनी उपलब्धियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया . उन्होंने बताया कि कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वे भाग ले चुके हैं और पदक भी जीते हैं . वर्ष 2018 में हुई राष्ट्रीय- प्रतियोगिता में कांस्य पदक और वर्ष 2021 में रजत पदक हासिल किया था, वहीं 2019 में दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किए थे . उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार से सहयोग मिलने पर अपने प्रदर्शन की बदौलत झारखंड और देश का नाम रौशन कर सकते हैं .
*इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री मती जोबा मांझी, विधायक प्रदीप यादव, विधायक अनूप सिंह, विधायक सरफराज अहमद, विधायक उमा शंकर अकेला विशेष रूप से उपस्थित थे .

