BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, शव को कुएं में फेंका

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in समाचार
बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, शव को कुएं में फेंका
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: चित्रकूट जिले में मंगलवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत की रखवाली कर रही एक नौ साल की बच्ची को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. इसके बाद वह बच्ची के शव को कुएं में फेंककर फरार हो गया. पुलिस और परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बुधवार को बताया, “मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव में मंगलवार की देर शाम नौ साल की बच्ची आरती का शव खेत के बगीचे के पास बने कुएं से बरामद किया गया है. उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है.”

उन्होंने बताया, “बच्ची अपनी मां के साथ करीब साढ़े पांच बजे को खेत में फसल की रखवाली करने गयी थी. उसकी मां उसे अकेले रखवाली के लिए खेत में छोड़कर वापस आ गयी थी. देर शाम तक लड़की जब घर नहीं लौटी, तब परिजन उसकी तलाश करने खेत गए. परिजनों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचित किया.”

उन्होंने बताया, “इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर देर रात शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है.”

एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा, “बलात्कार या उसकी कोशिश के बाद हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.”

वहीं, मृत बच्ची के पिता बृजलाल मौर्य ने कहा, “शव की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा कि बच्ची की हत्या दुष्कर्म करने के बाद मामला खुलने के डर से की गई है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होली की रात सिमडेगा में थी माहौल बिगाड़ने की साजिश, आधा दर्जन जगहों पर आगजनी

Next Post

HC ने हेट स्पीच देने वाले राजनेताओं के खिलाफ की नई याचिका दाखिल

Next Post
HC ने हेट स्पीच देने वाले राजनेताओं के खिलाफ की नई याचिका दाखिल

HC ने हेट स्पीच देने वाले राजनेताओं के खिलाफ की नई याचिका दाखिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d