BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नागरिकता संशोधन कानून न किसी भारतीय का अधिकार छीनता है, न ही उसे किसी तरह का नुकसान पहुंचाता हैः नरेंद्र मोदी

by bnnbharat.com
December 17, 2019
in Uncategorized
नागरिकता संशोधन कानून न किसी भारतीय का अधिकार छीनता है, न ही उसे किसी तरह का नुकसान पहुंचाता हैः नरेंद्र मोदी

नागरिकता संशोधन कानून न किसी भारतीय का अधिकार छीनता है, न ही उसे किसी तरह का नुकसान पहुंचाता हैः नरेंद्र मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • कांग्रेस और उसके साथी मुसलमानों को भड़काने- डराने और भयभीत करने का प्रयास करके अपनी राजनीतिक खिचड़ी पकाना चाहते हैं

  • कांग्रेस और उसके साथियों में अगर साहस है तो खुलकर ये भी घोषणा करें कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फिर से आर्टिकल 370 को लागू करेंगे

  • भाजपा सरकार आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकार तथा जल, जंगल और जमीन पर कोई आंच नहीं आने देगी

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून न किसी भारतीय का अधिकार छीनता है, न ही उसे किसी तरह का नुकसान पहुंचाता है. कांग्रेस और उसके साथी, इस मुद्दे पर मुसलमानों को भड़काने का, डराने का भयभीत करने का प्रयास करके अपनी राजनीतिक खिचड़ी पकाना चाहते हैं. उन्होंने कांग्रेस और उनके साथियों से पूछा कि आखिर इसमें भारतीय मुसलमानों, या किसी भी भारतीय नागरिक के अधिकारों का हनन कहां होता है. यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकार तथा जल, जंगल और जमीन पर कोई आंच नहीं आने देगी. पीएम मंगलवार को साहेबगंज में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

कांग्रेस व उसके सहयोगियों को दी चुनौती

पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी दलों को खुलेआम चुनौती देते है कि अगर उनमें हिम्मत हैं तो वो खुलकर घोषणा करें कि वो पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देने के लिए तैयार हैं, देश उनका हिसाब चुकता कर देगा. उन्होंने यह भी कहा कांग्रेस और उसके साथियों में अगर साहस है तो खुलकर ये भी घोषणा करें कि वो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फिर से आर्टिकल 370 को लागू करेंगे. अगर हिम्मत है, तो वो ये भी खुलकर घोषणा करें कि तीन तलाक के खिलाफ जो कानून बना है, उसे रद्द कर देंगे. कांग्रेस और इसके साथी इस चुनौती को स्वीकार करें और खुलकर ये ऐलान करें वरना देश से झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और दूसरों को अपनी ढाल बनाकर ये गुरिल्ला राजनीति करना बंद कर दें.

कांग्रेस युवाओं को बर्बाद करने का खेल खेलना बंद करे

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी देश के युवाओं को बर्बाद करने का ये खेल खेलना बंद कर दें. कांग्रेस की बांटो और राज करो इसी नीति की वजह से देश का एक बार बंटवारा हो चुका है. मां भारती के टुकड़े पहले हो चुके हैं. यही कांग्रेस है जिसने अवैध तरीके से लाखों घुसपैठियों को भारत में घुसने दिया, यहां उनको वोटबैंक के नाम पर इस्तेमाल किया. घुसपैठियों के कारण जो समस्याएं पैदा हुई हैं उसके लिए भी कांग्रेस और उसके साथी दल ये सब जिम्मेदार हैं. उन्होंनें फिर से स्पष्ट किया कि भारत सरकार का एक ही ग्रंथ है बाबा साहब आंबेडकर का दिया हुआ संविधान. सरकार के लिए एक ही मंत्र सर्वोपरि है और एक ही मंत्र हमारी प्रेरणा है – भारत माता की जय.

सरकार राष्ट्रनीति पर चली और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया

पीएम ने कहा कि सरकार राष्ट्रनीति पर चली और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का रास्ता आज साफ हो गया. कहीं कोई तनाव, दंगा या मारपीट हुई क्या? सब शांति से हुआ ना. अब मोदी सब शांति से कर रहा है तो इनके पेट में चूहें कूद रहे हैं. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को लेकर भी इन्होंने डर दिखाया कि बवाल हो जाएगा, देश के टुकड़े हो जाएंगे. इन्होंने जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ने दिया, वहां से पंडितों को निकाला गया और ये देखते रहे. इन्होंने फैसला नहीं लिया. अब जब इस सेवक को फिर आदेश दिया तो अनुच्छेद 370 भी निकाल दिया और शांतिपूर्ण तरीके से आज कश्मीर फिर आगे बढ़ने लग गया. पूरे देश ने इस कांग्रेस और उसके साथियों की नकारात्मक सोच को ही नकार दिया. लेकिन लोगों को डराने को, झूठी बातें फैलाने को उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बना लिया है. झूठ फैला कर और डर का माहौल बनाकर ही वो अपनी पुरानी आदत के भरोसे ही चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कानून बनाया है वो तो पड़ोस के तीन देशों बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धार्मिक अत्याचार की वजह से भारत आने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. ये उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बरसों से बहुत दयनीय स्थिति में हैं, जिनके पास वापसी का कोई रास्ता नहीं है.

युवाओं से आग्रह, अपने महत्व को समझें

उन्होंने देश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के युवा साथियों से भी आग्रह है कि आप अपने महत्व को समझें, जहां आप पढ़ रहे हैं उन संस्थानों का महत्व समझें. सरकार के फैसलों और नीतियों को लेकर चर्चा करें, डिबेट करें, अगर उन्हें कुछ गलत लगता है तो लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करें, सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं. ये सरकार आपकी हर बात, हर भावना को सुनती, समझती है. झामुमो, कांग्रेस और राजद तथा वामपंथियों के सिर्फ नाम अलग हैं, इनकी सोच और कारनामे एक जैसे हैं. इन्होंने झारखंड के निर्माण को लेकर भी तो इसी तरह झूठ और डर की राजनीति की थी. झारखंड जब बिहार का हिस्सा था, तब इन्होंने वहां के लोगों से झूठ बोला, उनको डराया.

इस बार भी हर तरफ एक ही आवाज है, झारखंड-पुकारा, भाजपा-दुबारा

नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है. हर चरण में भारी मतदान हुआ, शांतिपूर्ण मतदान हुआ. डर-भय से मुक्त होकर लोगों ने मतदान किया है. इस बार भी हर तरफ एक ही आवाज है, झारखंड-पुकारा, भाजपा-दुबारा. उन्होंने कहा कि कमल खिलेगा, तो गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, पिछड़ों का भला होगा. पूरे समाज का भला होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में झारखंड के दस लाख गरीबों को अपना पक्का मकान मिला, गरीबों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा मिली. इसी कारण देशवासियों का प्यार भाजपा को मिल रहा है, इससे झामुमो, कांग्रेस, राजद और वाम दलों में बेचैनी है, वे परेशान हो रहे है. उन्होंने कहा कि आज यह भी भ्रम दूर हो गया है भाजपा शासन में शांति नहीं रह सकती, बल्कि सबसे ज्यादा सुरक्षा भाजपा सरकार में ही है. नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में उलझे मामले को भी सुलझाने का काम किया.

कमल के फूल से झारखंड को विकास व सुरक्षा की गारंटी मिली है

कमल के फूल से झारखंड को विकास व सुरक्षा की गारंटी मिली है , जब कमल का फूल खिलता है तो युवाओं महिलाओं आदिवासियों पिछड़े इलाके के सभी लोगों को लाभ मिलता है एनडीए सरकार हर वर्ग हर संप्रदाय के हित में काम कर रही है 36000 करोड़ रुपए किसानों के बैंक खाते में सीधे जमा हो चुके हैं किसानों मजदूरों असंगठित श्रमिकों कारोबारियों को 3000 रुपये पेंशन की सुविधा मिली है देश की 8 करोड़ से अधिक बहनों को पहली बार मुफ्त कनेक्शन मिला है . हर आदिवासी को लगता है कि कोई अपना है जो दिल्ली में बैठकर ख्याल रख रहा है तो जंगल में रहने वाले भाई बहन हमारे ऊपर आशीर्वाद पहुंचाते हैं आपका स्नेह यह जेएमएम कांग्रेस आरजेडी और देश के वामपंथियों को परेशान कर रहा है उन्होंने झारखंड की तरक्की के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. जनसभा को संबोधित करने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोगनाडीह में अमर शहीद सिद्धो-कान्हू,चांद-भैराव को श्रद्धांजलि दी. भोगनाडीह इन शहीदों की जन्मस्थली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में लॉन्च हुआ Realme X2, 64 मेगापिक्सल का मिलेगा कैमरा

Next Post

खूंटी के सामुदायिक भवन को नक्सलियों ने धमाके से दहलाया

Next Post
खूंटी के सामुदायिक भवन को नक्सलियों ने धमाके से दहलाया

खूंटी के सामुदायिक भवन को नक्सलियों ने धमाके से दहलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d