BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोर्ट में पेश किया जाएगा मालिक की जान लेने वाला मुर्गा

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
हाईकोर्ट में सांप्रदायिक खबरों के प्रसारण पर रोक लिए याचिका दायर
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्कः तेलंगाना में मुर्गों की अवैध लड़ाई के खेल के लिए एक मुर्गे के पंजों पर चाकू बांध दिया गया था. इस मुर्गे ने अपने ही मालिक को मार दिया.
मुर्गे ने भागने की कोशिश की और इस दौरान उसके पंजों में लगे चाकू से मालिक को गंभीर चोटें आईं. इस शख़्स को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज्यादा ख़ून बह जाने के चलते उसकी मौत हो गई.
पुलिस अब 15 लोगों की तलाश कर रही है जो कि मुर्गों की इस अवैध लड़ाई के कार्यक्रम में शामिल थे. यह आयोजन तेलंगाना के लोतुनुर गांव में इस हफ्ते की शुरुआत में हुआ था.
इस शख़्स की मौत के बाद मुर्गे को पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहाँ से उसे एक फ़ार्म में भेज दिया गया.
पुलिस का कहना है कि मुर्गे को लड़ाई के लिए तैयार किया जा रहा था और उसी दौरान उसने भागने की कोशिश की. इसके मालिक ने इसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन, मुर्गे और उसके मालिक के बीच के संघर्ष में मुर्गे के पंजों में बांधे गए 7 सेंटीमीटर लंबे (3 इंच) चाकू से मालिक को चोट लग गई.
एएफ़पी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस इवेंट में शामिल लोगों पर हत्या, अवैध सट्टेबाजी और मुर्गों की लड़ाई आयोजित करने के आरोप लगाए गए हैं., स्थानीय पुलिस अधिकारी बी जीवन ने कहा है कि मुर्गे को आगे की तारीख़ में अदालत में पेश किया जाएगा.
भारत में मुर्गों की लड़ाई पर 1960 से रोक लगा दी गई थी, लेकिन तेलंगाना के ग्रामीण इलाकों समेत कुछ जगहों पर ये लड़ाइयां अभी भी कराई जाती हैं. मुर्गों की लड़ाई का खेल आमतौर पर मकर संक्रांति के दौरान होता है.
यह पहला मौका नहीं है जबकि किसी मुर्गे ने अपने मालिक की हत्या की है. पिछले साल आंध्र प्रदेश में एक शख्स की तब मौत हो गई थी जबकि उसके मुर्गे के पैरों में बंधे ब्लेड से उसकी गर्दन कट गई थी. मालिक उस मुर्गे को लड़ाई के खेल के लिए लेकर जा रहा था उसी वक्त यह घटना हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डरावनी सड़कें: जहां रात में जाने पर लोगों की निकल जाती है चीख

Next Post

शाह का बड़ा आरोप, कहा-15,000 करोड़ गांधी परिवार की सेवा में दिल्ली भेज दिए

Next Post
कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने बुलाई आपात बैठक

शाह का बड़ा आरोप, कहा-15,000 करोड़ गांधी परिवार की सेवा में दिल्ली भेज दिए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d