-
12 छात्रों को तीन-तीन हजार रूपये की राशि प्रदान
श्योपुर: चंबल संभाग के कमिश्नर रविन्द्र कुमार मिश्रा ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर में कक्षा 6वी के लिए सिलेक्ट हुयें एससी के 10 एवं एसटी के 02 छात्रो को कलेक्टर चैंबर में आज प्रमाण पत्र प्रदान किये.
इस अवसर पर कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, सीईओ जिलां पंचायत हर्ष सिहं, सहायक कलेक्टर पवार नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर एसआर नायर एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त एलआर मीना एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
आयुक्त चंबल संभाग आरके मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्र्तीण कर कक्षा 6 में प्रवेश लेने जा रहे है.
उन्होंने कहा कि सभी छात्र मेहनत एवं परिश्रम कर आगे बढे. साथ ही पढ़-लिख कर उच्च से उच्च पदो पर आसीन हो. ऐसी मेरी सभी छात्रो को शुभकामनाएं है.
उन्होंने कहा कि एससी, एसटी वर्ग के होनहार छात्र पढ़-लिखकर आईएस, आईपीएस, इजीनियर आदि की सेवाओं में अपनी पहचान बनावे. साथ ही अपने मां-बाप का नाम रोशन करते हुए जिला संभाग और प्रदेश का नाम ऊचा करे. ऐसी मेरी कामना है.
कमिश्नर चंबल आरके मिश्रा ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यार्थी कल्याण योजना के माध्यम से श्योपुर जिले के आदिम जाति बालक आश्रम बगवाज के छात्र बबलू पटेरिया पुत्र कैलाश पटेरिया, शा.प्रा.वि. रजपुरा के अजय पुत्र मुन्ना एवं संजना पुत्री विनोद आदिवासी, शा.प्रा.वि गोवर्धा की अंजली पुत्री पातीराम, शा.प्रा.वि. आम वाला सहराना के अर्जुन आदिवासी पुत्र अरविन्द आदिवासी, आदिवासी बालक आश्रम बर्धाखुद के धर्म सिंह पुत्र हरिओम, शा.प्रा.वि आवदा के गणेश आदिवासी पुत्र रामलखन, शा.प्रावि कलारना की ममता पुत्री सनीदयाल, शा.प्रा.वि गोवर्धा की पूनम आदिवासी पुत्री प्रकाश आदिवासी, राजवीर चैहान पुत्र दीपक कुमार चैहान एवं रंजना आदिवासी पुत्री देवीसिहं आदिवासी, आदिवासी बालक आश्रम तिल्लीढेरा के मुकेश पुत्र दयाराम आदिवासी को क्रमशः तीन-तीन हजार रूपयें की राशि प्रदान की.

