गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: मंडलायुक्त डॉ. सुधीर एम. बोबडे जी ने बुधवार को जिला अस्पताल उर्सला के आपातकालीन वार्ड का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए वॉर्ड में जाकर मरीजों और तीमारदारों से हालचाल लिया और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

