BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत कर उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक – उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in Uncategorized
हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत कर उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक – उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- देवघर के   उपायुक्त   मंजुनाथ भजंत्री द्वारा समाहरणालय परिसर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत कर उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर जागरूक किया. इस दौरान उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान सभी से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में सभी लोग सहयोग करें एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का अक्षरशः पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके.

इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि आज से पूरे एक माह तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 18 जनवरी  से 17फरवरी तक किया जाएगा. ऐसे में जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा की लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना. आगे उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटना के वजह से होने वाली क्षति एक ऐसी क्षति है, जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं है इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सावधान होकर वाहन चालन करें और सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का अक्षरशः पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सके. इसके अलावा उन्होंने  कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों यथा-सड़क के बाँयी ओर चलना, शराब पीकर या फोन पर बात करते हुए गाड़ी न चलाना, हेलमेट का प्रयोग करना, अचानक से यू-टर्न न करना, रैश ड्राईविंग न करना, ओवर टेक न करना आदि नियमों की लोगों को जानकारी देने हेतु एक माह तक सघन जांच अभियान भी चलाया जाएगा. साथ हीं उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है, वैसे-वैसे वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है. ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक है कि सड़कों पर वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात नियमों का सही ढंग से पालन किया जाय. वहीं उन्होंने कहा कि यद्यपि सड़कों का चैड़ीकरण, रोड डिभाइडर, स्पीड ब्रेकर एवं पथ प्रदर्शक साईनेज के अधिष्ठापन आदि कार्य करायें जा रहे हैं, फिर भी सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिसका सिर्फ एक हीं कारण हो सकता है और वह है लोगों द्वारा यातायात नियमों का पालन न करना.

इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी फिलब्यूस बारला, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशालदीप खलखो एवं उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों व आम जनमानस द्वारा हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर कर सड़क सुरक्षा की शपथ ली गयी.

इस मौके पर उपरोक्त के अलावे परिवहन कार्यालय के अधिकारी व कर्मियों के साथ आई0टी0 मैनेजर, सड़क सुरक्षा रविश कुमार गुप्ता, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, सदस्य, पी आई यू सदस्य, कार्यालय कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामेश्वर-बादल ने केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की

Next Post

कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने दिया दिशा निर्देश

Next Post
कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने दिया दिशा निर्देश

कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने दिया दिशा निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d