मेदिनीनगर:- दुबियाखाड़ के सेसा भवन में जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित बैठक-सह-कार्यशाला में भाग लेने के बाद भवन में हुलूक प्रदर्शनी कक्ष का भ्रमण कर वहां रखे बांस व लकड़ी के प्राकृतिक शिल्पों का अवलोकन किया. सेसा के महासचिव कौशिक मल्लिक ने इस संबंध में आयुक्त को जानकारी दिया कि यह प्राकृतिक रूप से बना है. इसमें कोई कारीगरी नहीं की गई है. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, सेसा के महासचिव कौशिक मल्लिक, कार्यकारी निदेशक जसवीर बग्गा, नाबार्ड के डीडीएम शालीन लकड़ा आदि थे.

