BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य में महिलाओं एवं बच्चियों का विश्वास हेमंन्त सोरेन पर नही – अमित कुमार

by bnnbharat.com
December 2, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- खूंटी जिले में दो नाबालिगों के हुए अपहरण और उसके बाद हुई गैंगरेप की घिनौनी घटना पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार ने सरकार पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य में अब तक हुए महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के  अपहरण एवं सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को सजा दिलाने में जहां हेमंत सरकार नाकाम रही वहीं गत दिनों जतरा मेला देखकर लौट रही खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को दरिंदों द्वारा अपहरण कर गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना का अंजाम देने के बाद भी हेमंत सरकार एवं  पुलिस-प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी.यहां तक कि घटना के इतनी देर बाद बीत जाने के बावजूद भी अबतक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है.उन्होंने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से राज्य में छेड़खानी और बलात्कार की घटना आम हो गई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में जितने भी बलात्कार के मामले हुए हैं उसमें स्थानीय जिला प्रशासन के मिलीभगत से उसकी लीपापोती की जाती है,यहां तक कि बलात्कार जैसी घिनोनि घटना को छेड़खानी का नाम देने का प्रयास किया जाता रहा है ताकि आरोपी को बचाया जा सके.उन्होंने पुलिस-प्रशासन से भी अपील की है कि बलात्कार जैसी जघन्य और घिणौनि घटना की निष्पक्ष जांच कर उन सभी आरोपी दरिंदों को सलाखों के पीछे लाएं और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करें.ताकि राज्य में दूसरी घटना का अंजाम देने से पहले दरिंदे सौ बार सोचें.उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार महिला सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है .महिला सशक्तिकरण का ढोंग रचने वाली हेमन्त सरकार में महिलाओं एवं बच्चियों का घर से निकलना दूभर हो गया है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के दृष्टिकोण से पेंटिंग महोत्सव का आयोजन

Next Post

महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश

Next Post
मानगो पुल के नीचे मिली महिला की लाश हाथ में लिखा हुआ राजा और रानी

महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d