BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थम नहीं रहा कांग्रेस में वार-पलटवार, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान जारी

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in समाचार
थम नहीं रहा कांग्रेस में वार-पलटवार, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान जारी
Share on FacebookShare on Twitter

वीरेन्द्र राउत

रांची : प्रदेश कांग्रेस में वार और पलटवार अब तक जारी है. रामेश्वर उरांव के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अब फिर से पार्टी के अंदर खींचतान शुरू हो गई है. कई वरीय नेताओं ने चुपचाप अपना विरोध शुरू कर दिया है. अंदरखाने की खबर यह है कि डॉ अजय कुमार, सुबोधकांत सहाय, सुखदेव भगत के गुट के नेता रामेश्वर उरांव को अपना नेता मानने से भी इंकार कर रहे है. इस मामले में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बताया कि हाई कमान ने जिसे प्रदेश की कामन सौंपी है वही हमारे नेता हैं. हम विधानसभा चुनाव की तैयारी रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में जेएमएम, जेवीएम गठबंधन के साथ लडे़ंगे. फिलहाल सीट तय नहीं हुई है,और गठबंधन का नेता तय नहीं हुआ है. वहीं विधायक सह पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व के आदेश का पालन किया जायेगा.

प्रदेश स्तरीय नेताओं की अबतक बैठक नहीं

वहीं रामेश्वर उरांव को 26 अगस्त को कांग्रेस आला कमान ने प्रदेश की कमान सौंपी थी. इसके बाद से अबतक उन्होंने प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक नहीं बुलायी है. प्रदेश के सभी शीर्ष नेता आला कमान की ओर टक-टकी लगाये बैठे हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रामेश्वर उरांव प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रहे अंतर्कलह को कैसे शान्त कर विधानसभा में पार्टी को बड़ी जीत दिला पाते हैं. आलमगीर आलम ने एक सवाल के जवाब में बताया कि रामेश्वर उरांव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से मैं खुश हूं या नहीं, इसपर मुझे खेद प्रकट करने का हक नहीं है, पर पार्टी हाई कमान जो तय करती है उसे हम सभी स्वीकार कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि रामेश्वर उरांव को प्रदेश अध्यक्ष बने-दो तीन दिन हुआ है, और प्रदेश कमिटी के गठन में दो-तीन माह का समय लगता है. फिलहाल जो पुरानी प्रदेश कमिटी है उसे ही ढाल बनाकर कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव लडे़गी और बीजेपी के 65 पार के रथ को रोकेगी.

सितंबर के अंत तक गठबंधन के नेताओं का स्वरूप होगा तय

वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बताया कि सितंबर के अंत तक गठबंधन के नेता, सीट और नेतृत्वकर्ता का स्वरूप तय हो जाएगा. पार्टी गठबंधन धर्म के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घाटकुरी आरएफ में लौह अयस्क के खनन पट्टों की होगी निलामी

Next Post

SBI ने ग्राहकों को दिया तोहफा, होम लोन और एफडी की ब्याज दरों में आई कमी….

Next Post
SBI ने ग्राहकों को दिया तोहफा, होम लोन और एफडी की ब्याज दरों में आई कमी….

SBI ने ग्राहकों को दिया तोहफा, होम लोन और एफडी की ब्याज दरों में आई कमी….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d