उत्तर प्रदेश: देश ने बहुत कुछ दिया है अर्जुन. यह कहते हुए दादी भावुक हो गई. इतना कहकर उसने एक कदम उठाया और पूरे एक साल का पेंशन प्रधानमंत्री राहत कोष में दे दिया.

यह वाक्या उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर का है. यहां की रहने वाली मेहर चांदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 2,06,148 रुपये का योगदान किया है.
Also Read This: पुलिस ने अपनी गाड़ी से 9 मजदूरों को पहुंचाया उनके घर
उनके पौत्र अर्जुन बताते हैं कि उसके दादा सेना में थे. उनके 2005 में गुजर जाने के बाद दादी को पेंशन मिल रही है.

कोरोना वायरस को लेकर उपजे हालात से दादी दुखी हो गई. वह बोली मुझे भी देश के लिए कुछ करना है. देश आज मुसीबत में है. मेरा 1 साल का पेंशन 2,06,148 रुपये प्रधानमंत्री मोदी को आज ही भेजो.
मैं प्रार्थना करती हूं. इसके बाद यह पैसा राहत कोष में उसने ट्रांसफर कर दिया.
Also Read This: मेयर ने नगर निगम क्षेत्र के 500 जरूरतमंदों को भोजन कराने का किया ऐलान
मेहर के पसंदीदा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली पंसदीदा खिलाड़ी और अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान पसंद के कलाकार हैं.
वह हर रोज योग करती है और स्वस्थ्य है. उन्होंने देशवासियों के सुखमय और खुशहाल जीवन की कामना की है.

